इंडियन फूड से लेकर पर्सनल सवाल तक, विदेशी महिला व्लॉगर को भारत के ये 5 एक्सपीरियंस कर गए शॉक!

40 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने भारत में अपने सोलो ट्रिप के अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि यहां की 5 बातें ऐसी रहीं, जिन्होंने उन्हें सच में हैरान कर दिया. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

( Image Source:  Intagram- @rey.ontheway )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

Foreign Female Vlogger About India: भारत में जब भी कोई विदेशी घूमने आता है तो सबका कुछ अलग एक्सपीरियंस होता है. हर किसी की नज़र से भारत अलग दिखता है. हाल ही में एक विदेशी महिला ट्रैवलर ने भारत में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस विदेशी महिला का नाम माया रे है, जो एक ट्रैवल व्लॉगर हैं.

माया रे 40 से ज्यादा देशों में घूम चुकी हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसका टाइटल 'भारत में सोलो ट्रैवलिंग के दौरान 5 बातें जिन्होंने मुझे सच में चौंका दिया' है. उन्होंने बताया कि भारत ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. माया रे ने भारत के स्वादिष्ट खाने से लेकर यहां के लोगों की गर्मजोशी तक कई अनुभव साझा किए, जो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.

माया ने भारत के क्या अनुभव साझा किए?

  • लोग घूरते भी हैं और मदद भी करते हैं

माया ने कहा कि भारत में हर कोई उन पर नजर रखता था. लोग भले ही घूरते हों, लेकिन जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद या रास्ता दिखाने के लिए आगे भी आते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को कभी इतना सुरक्षित और ख्याल रखा हुआ महसूस नहीं किया.

  • अंग्रेजी बोलने वालों ने चौंकाया

उन्होंने बताया कि भारत में भाषाओं की विविधता बहुत ज्यादा है, फिर भी लगभग हर जगह लोग अंग्रेजी में बात कर लेते हैं. ट्रेन बुक करना, खाना ऑर्डर करना या गहरी जिंदगी से जुड़ी बातचीत- सब कुछ अंग्रेजी में संभव था. यह उनके लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा था.

  • सीधे होता है निजी सवाल

माया ने कहा कि भारत में लोग सीधे निजी सवाल पूछ लेते हैं. जैसे कि आपकी सैलरी क्या है?, आप शादीशुदा क्यों नहीं हैं?, आपकी उम्र कितनी है? उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां छोटी-मोटी बातचीत नहीं होती, लोग सीधे गहरे सवालों पर पहुंच जाते हैं.

  • अपने देश में ही घूमते हैं भारतीय

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेन, बस और शेयर ऑटो में उन्हें विदेशियों से ज्यादा स्थानीय लोग यात्रा करते मिले. 40 से अधिक देशों में घूमने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कहीं भी अपने देश में इतनी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को घूमते नहीं देखा. यह उन्हें बेहद अच्छा लगा।.

  • भारतीय खाने पर क्या बोलीं माया?

माया ने कहा कि भारत छोड़ने के बाद उन्हें कहीं भी वैसा स्वादिष्ट खाना नहीं मिला. उन्होंने कहा कि उनके देश में मिलने वाला भारतीय खाना भी भारत जैसा नहीं है. उन्होंने भारतीय खाने की खास तारीफ की है.

माया के वीडियो पर लोग क्या कर रहे हैं कमेंट्स?

इस पोस्ट को अब तक 1,27,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने माया के अनुभवों की सराहना की है. लोग उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक महिला यूजर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखती है कि आपने भारत को काफी अच्छी तरह से समझा. आशय नाम का एक यूजर लिखता है- और भारत भर में सफर करने वाले भारतीयों के बारे में आपके ख्याल के संबंध में, सच कहूं तो, यह इतना विशाल देश है और इसमें घूमने-फिरने के लिए बहुत कुछ है. इसे भारतीय उपमहाद्वीप कहना कोई संयोग नहीं है."

Similar News