सच हुई Raghav Chadha पर Kumar Vishwas की भविष्यवाणी? जानें AAP को लेकर क्या कहा था

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उप-नेता पद से हटा दिया है, उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही, कुमार विश्वास का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राघव को निशाना बनाने की बात कही थी.

राघव चड्ढा को पद से हटाने के बाद कुमार विश्वास का वीडियो वायरल

(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 3 April 2026 9:41 PM IST

Kumar Vishwas Old Video Viral: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इस समय सुर्खियों में हैं. AAP ने 2 अप्रैल को उन्हें राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटा दिया. उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि अब सदन में राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए. इस फेरबदल के बाद से ही AAP में उनकी नाराजगी या बढ़ती दूरी को लेकर कयास तेज हो गए हैं, जबकि वह हाल के दिनों में जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए चर्चा में रहे हैं. इस बीच, कुमार विश्वास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, कुमार विश्वास ने एक पॉडकास्ट में राघव चड्ढा को निशाना बनाने की बात पहले ही कर कह दी थी. इस वीडियों में वे कहते हुए नजर आ रहे हैं- अब अगला शिकार कौन है? अगला शिकार वह बालक है, जो खुद नहीं पैदा करा और जिसकी कोई औकात भी नहीं है. पर वो थोड़ा लोकप्रिय हो गया है. हिरोइन से विवाह कर लिया है, रील दिखनी लगी है. यह नहीं दिखना चाहिए. यह दिखेगा नहीं, दिख भी नहीं रहा है.

विश्वास ने आगे कहा, "मैंने जब हुआ था, तभी कह दिया कि ये तो गया. इसको नहीं छोड़ेगा... क्योंकि आप इतना ज्यादा डरे हुए हैं, क्यों कि आपको आभा बर्दाश्त ही नहीं है किसी की..." यह वीडियो 29 अगस्त 2024 का है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. 

बता दें कि राघव चड्ढा ने संसद में पैटरनिटी लीव, गिग वर्कर्स की समस्याएं, एयरपोर्ट पर महंगा खाना और मोबाइल डाटा की 28 दिन की वैलिडिटी जैसे मुद्दे जोर-शोर से उठाए हैं. उन्हें पद से हटाने के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केजरीवाल के करीबी रहे राघव चड्ढा की पार्टी से दूरी बढ़ रही है.

राघव चड्ढा से क्यों नाराज है AAP?

  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के नोटिस पर हस्ताक्षर करने से इनकार करना
  • विपक्ष के वॉकआउट के दौरान सदन में ही मौजूद रहना
  • अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में राहत मिलने पर चुप्पी साधे रखना
  • पार्टी के मुख्य मुद्दों के बजाय जनता से जुड़े अन्य विषयों (जैसे एयरपोर्ट पर खाने के दाम, डेटा पैक आदि) पर अधिक ध्यान देना

राघव चड्ढा ने क्या कहा?

  • राज्यसभा में AAP के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई है, लेकिन वे इसे अपनी हार नहीं मानते.
  • राघव ने अपने वीडियो में संसद में उठाए गए विभिन्न मुद्दों (जैसे हवाई टिकटों के दाम, डेटा पैक की कीमतें और टैक्स का बोझ) का जिक्र किया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनता की आवाज उठाना कोई 'गुनाह' है या 'गलती' है?
  • राघव ने अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं आपसे हूं और आपके लिए हूं." उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनका साथ न छोड़ें. उन्होंने एक शेर के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा, "मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है. "
Full View

Similar News