Aaj ki Taaza Khabar: मेरठ पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी ने किया स्वागत; थोड़ी देर में करेंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 22 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 22 Feb 2026 1:01 PM IST


Live Updates
2026-02-22 07:31 GMT

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर होने वाली बैठक रद्द

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर होने वाली बैठक स्थगित हो गई है. टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर अब देखने को मिलने लगा है.

2026-02-22 07:28 GMT

मेरठ पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ की उनकी क्रांतिकारी यात्रा पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को सुगम, सरल और सहज बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं."

2026-02-22 06:40 GMT

राहुल गांधी आपने अपनी पार्टी को क्या बना दिया: रवि शंकर प्रसाद

प्रधानमंत्री मोदी के 131वें 'मन की बात' कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा "आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के सभी विचार मुझे पसंद आए, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह थी कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता देश को कैसे बदल सकती है... दुनिया ने भारत की प्रतिभा देखी है। इतने सारे विदेशी मेहमान आए. एक तरफ भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस के लोग इसका इस तरह विरोध कर रहे थे. राहुल गांधी आपने अपनी पार्टी को क्या बना दिया है? जनता आपको इसका जवाब देगी."

2026-02-22 06:20 GMT

भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है: पीएम मोदी

'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई...इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है। उन्होंने आलिन के अंगदान का फैसला किया। इस एक फैसले से पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी और व्यक्तित्व कितना विशाल है...भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है..."

2026-02-22 06:14 GMT

AI कैसे पशुओं के उपचार में हमारी मदद कर रहा है: पीएम मोदी

मन की बात के 131वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, "शिखर सम्मेलन में मुझे विश्व नेताओं और टेक सीईओ से मिलने का अवसर मिला। एआई शिखर सम्मेलन की प्रदर्शनी में मैंने विश्व नेताओं को कई चीजें दिखाईं. इस शिखर सम्मेलन में मैंने बताया कि एआई किस तरह पशुओं के उपचार में हमारी मदद कर रहा है और कैसे किसान 24x7 एआई सहायता से अपने डेयरी फार्मों और पशुओं पर नजर रख पाते हैं."

2026-02-22 05:41 GMT

भूपेन बोहरा बीजेपी में हुए शामिल

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा भाजपा में शामिल हुए. इससे पहले भूपेन बोरा ने शुक्रवार रात गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

2026-02-22 05:37 GMT

अमेरिका ईरान के खिलाफ क्या कर रहा है कुछ बड़ा प्लान?

अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर तैनात सैनिकों की रणनीतिक रूप से आवाजाही शुरू कर दी है. इन सैनिकों को किस मिशन के लिए भेजा जा रहा है, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान के साथ सीधे सैन्य टकराव की आशंका को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस सैन्य गतिविधि को अहम माना जा रहा है.

2026-02-22 05:12 GMT

शरद पवार अस्पताल में भर्ती

एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ी. तबीयत बिगड़ने के बाद शरद पवार को रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

2026-02-22 04:53 GMT

गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. गौतम अदानी कहा कि "बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रार्थना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी. यहां प्रार्थना करने का अवसर पाकर मैं अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं. मैंने झारखंड और राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की."

2026-02-22 04:50 GMT

सुपर-8 में भारत की जीत के लिए हो रहे पूजा-पाठ

प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर आज टी20 विश्व कप सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं.

Similar News