Aaj ki Taaza Khabar: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा BJP में हुए शामिल
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 22 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 22 Feb 2026 11:11 AM
भूपेन बोहरा बीजेपी में हुए शामिल
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा भाजपा में शामिल हुए. इससे पहले भूपेन बोरा ने शुक्रवार रात गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
- 22 Feb 2026 11:07 AM
अमेरिका ईरान के खिलाफ क्या कर रहा है कुछ बड़ा प्लान?
अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर तैनात सैनिकों की रणनीतिक रूप से आवाजाही शुरू कर दी है. इन सैनिकों को किस मिशन के लिए भेजा जा रहा है, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान के साथ सीधे सैन्य टकराव की आशंका को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस सैन्य गतिविधि को अहम माना जा रहा है.
- 22 Feb 2026 10:42 AM
शरद पवार अस्पताल में भर्ती
एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ी. तबीयत बिगड़ने के बाद शरद पवार को रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
- 22 Feb 2026 10:23 AM
गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. गौतम अदानी कहा कि "बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रार्थना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी. यहां प्रार्थना करने का अवसर पाकर मैं अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं. मैंने झारखंड और राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की."
- 22 Feb 2026 10:20 AM
सुपर-8 में भारत की जीत के लिए हो रहे पूजा-पाठ
प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर आज टी20 विश्व कप सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं.
- 22 Feb 2026 9:46 AM
6 आरोपियों की हुई पहचान, तमिलनाडु से लाया जा रहा दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्ज्वल सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं. ये लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के समर्थन में सामग्री पोस्ट कर रहे थे. दो आरोपियों को उथुकुली से, तीन को पल्लाडम से और एक को थिरुमुरुगनपुंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया. ये लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छुपाकर कपड़ा उद्योग में काम कर रहे थे. ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए. सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है; जांच जारी है. आतंकवादियों की मदद करने के संदेह में इन आरोपियों ने कई शहरों की रेकी की थी. दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली में "फ्री कश्मीर" के पोस्टर लगाए गए थे.
- 22 Feb 2026 9:45 AM
बांग्लादेशी नागरिक समेत दिल्ली पुलिस ने 6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों के समर्थन से एक बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस सभी संदिग्धों को तमिलनाडु से दिल्ली ला रही है. गिरफ्तार संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पश्चिम बंगाल से दो और गिरफ्तारियां हुई हैं. दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
- 22 Feb 2026 9:10 AM
एयर पोर्ट पर नजर आए विराट-अनुष्का
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयर पोर्ट पर नजर आए.
- 22 Feb 2026 9:09 AM
AI समिट में भाग लेकर क्या बोले एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि, "भारत में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और गणित (एसटीईएम) क्षेत्र की इन प्रेरणादायक युवा महिलाओं से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई. एआई के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाएं न केवल इसमें शामिल हों, बल्कि AI के विकास में नेतृत्व भी करें, जो सभी के लिए उपयोगी हो और लैंगिक समानता को बढ़ावा दे."
- 22 Feb 2026 8:25 AM
अजीत पवार विमान दुर्घटना की जांच पर क्या बोले रोहित पवार?
अजीत पवार विमान दुर्घटना की जांच पर एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने कहा "हमें पता चला है कि वीएसआर की तबीयत ठीक नहीं थी. इस एयरलाइन से वीआईपी लोग यात्रा करते हैं; उनकी जान को खतरा हो सकता है. 28 जनवरी को जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था, क्योंकि हमने अपने नेता अजीत पवार को खो दिया. परिवार के सदस्य और महाराष्ट्र की जनता इस मामले की गहन जांच की मांग करते हैं. वीएसआर की भूमिका की सावधानीपूर्वक जांच होनी चाहिए और आपराधिक पहलू की भी जांच होनी चाहिए, जिसमें 27 जनवरी, यानी एक दिन पहले की घटनाएं भी शामिल हैं."




