Aaj ki Taaza Khabar: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा की सड़कों पर कर्मचारी, तोड़-फोड़ और आगजनी

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 13 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

( Image Source:  X- @ANI )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 13 April 2026 10:10 AM IST


Live Updates
2026-04-13 04:40 GMT

फेज 2 में भारी पुलिस फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-2 में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे. प्रदर्शन के दौरान वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाजी भी हुई.स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

2026-04-13 04:22 GMT

नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर बवाल

नोएडा के फेज-2 में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

2026-04-13 04:20 GMT

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन, वाहनों में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-2 में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के कई कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए. इस दौरान कुछ लोगों ने वाहनों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी भी की. स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.

2026-04-13 03:54 GMT

लेबनान में 2 मार्च से अब तक 2,055 लोगों की मौत

लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इजरायल के हमलों में 2,055 लोगों की मौत हो चुकी है और 6,588 लोग घायल हुए हैं. केंद्र ने बताया कि रविवार को ही पूरे लेबनान में 35 लोगों की मौत हुई, जबकि 152 अन्य घायल हो गए. इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को रविवार को इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी का फोन आया है. उन्होंने हाल के इजरायली हमलों में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है.

2026-04-13 03:39 GMT

समुद्री नाकेबंदी लागू करेगा अमेरिका

अमेरिकी सेना ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश के बाद 13 अप्रैल से ईरान पर समुद्री नाकेबंदी लागू की जाएगी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों के आसपास चलने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगी. सेंटकॉम ने X पर पोस्ट कर बताया, "राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार 13 अप्रैल सुबह 10 बजे (ईस्टर्न टाइम) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकेबंदी लागू की जाएगी."

2026-04-13 03:07 GMT

ट्रंप के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टूटने के बाद सोमवार को तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई, जबकि वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई. यह असर तब दिखा जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी का ऐलान किया, जिससे मध्य पूर्व से ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.

2026-04-13 02:42 GMT

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अमेरिका और ईरान से की अपील

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि चल रहा संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था पर लगातार बुरा असर डाल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने की चेतावनी पर उन्होंने कहा,"मैं चाहता हूं कि शांति वार्ता फिर से शुरू हो." उन्होंने आगे कहा, "हम इस संघर्ष का अंत देखना चाहते हैं. इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत गंभीर असर पड़ रहा है और जितना लंबा यह चलेगा, असर उतना ही ज्यादा और लंबे समय तक रहेगा."

2026-04-13 02:39 GMT

ईरान के साथ समझौते से नहीं पड़ता फर्क, बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में हुई बातचीत में कोई समझौता नहीं होने के बाद उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि ईरान दोबारा बातचीत के लिए आता है या नहीं. उन्होंने मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर पत्रकारों से कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे वापस आते हैं या नहीं. अगर वे नहीं आते, तो भी मैं ठीक हूं."

2026-04-13 02:37 GMT

अमेरिका फिर ईरान पर हमले का कर रहा है प्लान

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार ईरान पर सीमित सैन्य हमले दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं. इसके साथ ही, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लागू अमेरिकी नाकेबंदी को भी जारी रखने की योजना है, ताकि शांति वार्ता में बनी हुई गतिरोध की स्थिति को तोड़ा जा सके.

2026-04-13 02:35 GMT

लेबनान के मारूब शहर पर इजराइली हमला, चार लोगों की मौत

लेबनान में इजराइल कहर बरपा रहा है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी शहर मारूब पर इजरायल के हवाई हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस हमले में कम से कम तीन अन्य लोग घायल हुए हैं.

Similar News