ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने... ... Aaj ki Taaza Khabar: Israel-US हमलों से हिला ईरान, 77 ऐतिहासिक इमारतों को पहुंचा नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अमेरिका और ईरान से की अपील
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि चल रहा संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था पर लगातार बुरा असर डाल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने की चेतावनी पर उन्होंने कहा,"मैं चाहता हूं कि शांति वार्ता फिर से शुरू हो." उन्होंने आगे कहा, "हम इस संघर्ष का अंत देखना चाहते हैं. इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत गंभीर असर पड़ रहा है और जितना लंबा यह चलेगा, असर उतना ही ज्यादा और लंबे समय तक रहेगा."
Update: 2026-04-13 02:42 GMT