Aaj ki Taaza Khabar: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा की सड़कों पर कर्मचारी, तोड़-फोड़ और आगजनी
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 13 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 13 April 2026 9:52 AM
नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर बवाल
नोएडा के फेज-2 में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
- 13 April 2026 9:50 AM
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन, वाहनों में लगाई आग
उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-2 में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के कई कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए. इस दौरान कुछ लोगों ने वाहनों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी भी की. स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.
- 13 April 2026 9:24 AM
लेबनान में 2 मार्च से अब तक 2,055 लोगों की मौत
लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इजरायल के हमलों में 2,055 लोगों की मौत हो चुकी है और 6,588 लोग घायल हुए हैं. केंद्र ने बताया कि रविवार को ही पूरे लेबनान में 35 लोगों की मौत हुई, जबकि 152 अन्य घायल हो गए. इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को रविवार को इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी का फोन आया है. उन्होंने हाल के इजरायली हमलों में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है.
- 13 April 2026 9:09 AM
समुद्री नाकेबंदी लागू करेगा अमेरिका
अमेरिकी सेना ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश के बाद 13 अप्रैल से ईरान पर समुद्री नाकेबंदी लागू की जाएगी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों के आसपास चलने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगी. सेंटकॉम ने X पर पोस्ट कर बताया, "राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार 13 अप्रैल सुबह 10 बजे (ईस्टर्न टाइम) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकेबंदी लागू की जाएगी."
- 13 April 2026 8:37 AM
ट्रंप के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टूटने के बाद सोमवार को तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई, जबकि वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई. यह असर तब दिखा जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी का ऐलान किया, जिससे मध्य पूर्व से ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.
- 13 April 2026 8:12 AM
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अमेरिका और ईरान से की अपील
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि चल रहा संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था पर लगातार बुरा असर डाल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने की चेतावनी पर उन्होंने कहा,"मैं चाहता हूं कि शांति वार्ता फिर से शुरू हो." उन्होंने आगे कहा, "हम इस संघर्ष का अंत देखना चाहते हैं. इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत गंभीर असर पड़ रहा है और जितना लंबा यह चलेगा, असर उतना ही ज्यादा और लंबे समय तक रहेगा."
- 13 April 2026 8:09 AM
ईरान के साथ समझौते से नहीं पड़ता फर्क, बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में हुई बातचीत में कोई समझौता नहीं होने के बाद उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि ईरान दोबारा बातचीत के लिए आता है या नहीं. उन्होंने मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर पत्रकारों से कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे वापस आते हैं या नहीं. अगर वे नहीं आते, तो भी मैं ठीक हूं."
- 13 April 2026 8:07 AM
अमेरिका फिर ईरान पर हमले का कर रहा है प्लान
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार ईरान पर सीमित सैन्य हमले दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं. इसके साथ ही, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लागू अमेरिकी नाकेबंदी को भी जारी रखने की योजना है, ताकि शांति वार्ता में बनी हुई गतिरोध की स्थिति को तोड़ा जा सके.
- 13 April 2026 8:05 AM
लेबनान के मारूब शहर पर इजराइली हमला, चार लोगों की मौत
लेबनान में इजराइल कहर बरपा रहा है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी शहर मारूब पर इजरायल के हवाई हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस हमले में कम से कम तीन अन्य लोग घायल हुए हैं.




