हार्दिक-ईशान की 'लकी चार्म' Mahieka Sharma और Aditi Hundia बनी सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक; देखें खास तस्वीरें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया. जीत के बाद हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा और ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी स्टेडियम में चर्चा का केंद्र बन गईं.

( Image Source:  X: @Wellutwt )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने एक शानदार और ऐतिहासिक जीत हासिल की है. फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 159 रनों पर रोक दिया. यह भारत की तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी है, और वे पहली टीम बने हैं जिन्होंने लगातार दो बार यह खिताब जीता है. साथ ही, यह पहली बार हुआ है जब कोई टीम अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीती है.

इस जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी सुर्खियों में रहे. लेकिन मैच के दौरान और जश्न में उनकी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा. माहीका स्टेडियम में बैठकर हार्दिक के लिए जोर-शोर से चीयर करती नजर आईं. जब भारत ने ट्रॉफी जीती तो वे टीम के साथ जश्न मनाने में भी शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए. लोग उनकी केमिस्ट्री और खुशी के पलों की तारीफ कर रहे हैं.

हार्दिक ने मैच के बाद एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पहले से ही यकीन था कि भारत जीतेगा. उन्होंने माहीका को भी पहले ही बता दिया था कि 'चिंता मत करो, हम जीत जाएंगे' हार्दिक ने आगे कहा, 'जब से माहीका मेरी जिंदगी में आई है, सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. लगातार जीत मिल रही है. मैं अगले 10 साल तक टीम के लिए खेलना चाहता हूं और 10 और बड़े खिताब जीतना चाहता हूं.' उन्होंने माहीका को अपना सपोर्ट और खुशी का बड़ा कारण बताया.

सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें किसी ने लिखा, 'अगर हार्दिक छक्का मारते हैं तो कैमरा उनकी गर्लफ्रेंड पर जाता है. अगर विकेट लेते हैं तो भी वही. अगर कोई गलती करते हैं तो भी कैमरा उनकी गर्लफ्रेंड को दिखाता है. अगर सिर्फ मुस्कुराते हैं तो भी। अरे कैमरामैन, अब तो मैच पर भी ध्यान दो.' यह पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आई और हंसी छा गई.

इसके अलावा, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी फाइनल मैच में स्टेडियम में नजर आईं. अदिति ने लाल रंग का टैंक टॉप और डेनिम पैंट पहना था, जो उनका कैजुअल और स्टाइलिश लुक था.

वे ईशान को खेलते हुए देखने और सपोर्ट करने आई थीं. अदिति एक मॉडल, इन्फ्लुएंसर और इंटरप्रेन्योर हैं. वे फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट और मिस दिवा 2018 की विजेता रह चुकी हैं.

वे अपना खुद का फैशन लेबल शुरू करने की कोशिश कर रही हैं. जयपुर की रहने वाली अदिति के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 लाख फॉलोअर्स हैं. ईशान और अदिति की मुलाकात 2019 आईपीएल के आसपास हुई थी.

उसके बाद से वे अक्सर मैचों में एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखे हैं. फरवरी 2026 में ईशान के दादा अनुराग पांडे ने उनके रिश्ते की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि वे ईशान की पसंद को पूरी तरह स्वीकार करते हैं. 

Similar News