हिंद महासागर में फंसे तीन जहाज में से 1 को हमने शरण दी, पढ़िए विदेश मंत्री S. Jaishankar ने सदन में कैसे जड़ा Sixer

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच भारत की संसद में विपक्ष और सरकार में हंगामा मचा. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सदन में भारतीयों की सुरक्षा और निकासी पर अपडेट शेयर किया है.

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 9 March 2026 12:34 PM IST

उधर ईरान और इजरायल में जंग चल रही है इधर भारत की संसद में जबरदस्त उबाल है. मामला है मिडल ईस्ट के हालत का. वह रहे रहे भारतीयों सुरक्षा और संरक्षा का. सदन में जहां बार बार विदेश मंत्री यह दिलासा दिलाते रहे कि हम वहां फंसे भारतियों को कुछ नहीं होने देंगे वहीं विपक्ष नारे बाजी कर करके यह जताता रहा कि सरकार हमें आप पर भरोसा नहीं है. आइये जानते हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर की सदन में कही गई 6 बड़ी बातें-

1. भारत ने हिंद महासागर में फंसे तीन में से एक ईरानी जहाज को शरण भी दी है. मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया के रास्ते से निकाला जा रहा है.

2. खाड़ी में फंसे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. खाड़ी के कई देशों में इस समय तनावपूर्ण हालात हैं. पश्चिम एशिया पर हमारी पैनी नज़र है.

3. भारतीयों की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध है. सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. हमारा मंत्रालय जरूरतमंद लोगों के संपर्क में है.

4. हम संवाद और कूटनीति के जरिये हल निकलने में लग गए हैं. सरकार की हालात पर नज़र है. ईरान में छात्रों को ऐंबैसी के जरिये मदद मिल रही है.

5. सभी राजनयिक दिन रात काम कर रहे हैं. हवाई रूट से भी हम लोगों को निकालने में जुटे हैं. क़तर, कुवैत, बहरीन और ओमान में हम सक्रिय हैं.

6. युद्ध में हो रही मौतों पर हमें दुःख है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों पर सचेत है. हम सभी भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Similar News