थोड़ा टाइम तो दे दो डार्लिंग को, बाहर तो आपको मैं...लोकसभा में ये क्या बोल गए TMC के सांसद?

संसद का सत्र इन दिनों जारी है और इसी बीच लोकसभा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी स्पीकर जगदंबिका पाल से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. कथित तौर पर वे कहते सुनाई दे रहे हैं, “सर, बाहर मैं आपको डार्लिंग बोलकर पुकारता हूं और इधर टाइम नहीं देते, ये क्या है? थोड़ा टाइम तो दे दीजिए डार्लिंग को.”;

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 11 Feb 2026 6:40 PM IST

केद्रीय बजट पेश होने के बाद से संसद में सियासी माहौल गरमाया हुआ है. कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा. इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है.

इन दिनों सांसद का सत्र चल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि लोकसभा है वीडियो में TMC के सांसद कल्याण बनर्जी स्पीकर जगदंबिका पाल से कहा कि, सर बाहर मैं आपको डार्लिंग बोलकर पुकारता है और इधर टाइम नहीं देता ये क्या है थोड़ा टाइम तो दे दीजिए डार्लिंग को. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है और इसे यूजर्स तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं वीडियो वायरल होते ही कुछ यूजर्स ने कहा कि कुछ समय के लिए लगा कि पल भर के लिए लगा कि लालू यादव आ गए.

संसद का सत्र इन दिनों जारी है और इसी बीच लोकसभा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी स्पीकर जगदंबिका पाल से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. कथित तौर पर वे कहते सुनाई दे रहे हैं, “सर, बाहर मैं आपको डार्लिंग बोलकर पुकारता हूं और इधर टाइम नहीं देते, ये क्या है? थोड़ा टाइम तो दे दीजिए डार्लिंग को.”

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स इसे मजाकिया अंदाज बता रहे हैं तो कुछ इसे संसद की गरिमा से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि पल भर के लिए लगा मानो लालू प्रसाद यादव की शैली में कोई टिप्पणी हो रही हो.

हालांकि, वीडियो के पूरे संदर्भ को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. यह स्पष्ट नहीं है कि बयान किस परिस्थिति में दिया गया और उसका मकसद क्या था. फिर भी क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है और राजनीतिक हलकों में भी इस पर चर्चा शुरू हो गई है.

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मौजूदा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. निर्णय होने तक ओम बिरला ने स्वयं को कार्यवाही से अलग रखा है. कल्याण बनर्जी अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. पिछले वर्ष उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर वे विवादों में भी रहे थे. पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता बनर्जी 2024 में फिर श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल) से लोकसभा पहुंचे. वे इस सीट से चौथी बार सांसद चुने गए हैं और सुप्रीम कोर्ट तथा हाईकोर्ट में वकालत भी करते हैं.

Similar News