NH-48 पर साइन बोर्ड में घुसी थार का दूसरा वीडियो आया सामने, सोशल पर यूजर्स बोले-असली Thar तो हवा में चलती है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक थार गाड़ी को हाईवे पर लगे साइन बोर्ड पर लटका हुआ दिखाया गया. अब इस थार का दूसरा वीडियो सामने आया है.

thar crash second video viral

(Image Source:  X/ @Sabir_Razaa )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, इस वीडियो में एक थार गाड़ी को हाईवे पर लगे साइन बोर्ड पर लटका हुआ दिखाया गया. वायरल वीडियो में दावा किया गया कि ये घटना दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर मार्ग पर स्थित NH-48 पर हुई है. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई.

इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच अलग बहस देखने को मिली. वहीं अब इस घटना से जोड़कर अब सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो सामने आया है. जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि ज्यादातर यूजर्स इसको AI से बना हुआ बता रहे हैं.

दूसरे वीडियो में क्या?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर थार के दूसरे वीडियो को @Sabir_Razaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे थार गाड़ी हवा में उड़कर हाईवे पर लगे साइन बोर्ड से टकराकर फिर से जमीन पर गिरती है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि 'इसे कहते हैं धमाकेदार एंट्री. असली Thar तो हवा में चलती है.' हालांकि वीडियो पूरी तरह से AI जनरेटेड है और इस तरह की घटना की कोई ऑफिशियल जानकारी भी सामने नहीं आई है.

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

जैसे ही ये थार का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो यूजर्स भी तरह-तरह कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा कि 'जब असली Mahindra Thar 2026 मॉडल की एंट्री होती है तो सड़क नहीं लगभघ लगती है जैसे हवा में चल रही हो.'

दूसरे यूजर ने लिखा कि 'यह तो भाई बहुत ही जबरदस्त सीन लग रहा है कि मूवी से उठाकर लगाओ भाई साहब.' तीसरे यूजर ने लिखा 'वाह भाई कल वाले थार को अपने नीचे उतार दिया कमाल है.'

Similar News