Bengaluru: स्पा सेशन में कैनेडियन महिला के साथ गलत हरकत, होटल वाले बोले- कैशबैक लो और मामले को करो रफा-दफा

बेंगलुरु में कैनेडियन औरत के साथ स्पा सेशन के दौरान गलत हरकत करने का मामला सामने आया है. थेकेपिस्ट के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई और होटल पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं.;

( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 10 Feb 2026 1:52 PM IST

Canadian Women Harassed: बेंगलुरु के एक नामी होटल के स्पा में मसाज के दौरान एक विदेशी महिला के साथ कथित रूप से गलत व्यवहार का मामला सामने आया है. कनाडा की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि होटल के स्पा में मसाज सेशन के दौरान थेरेपिस्ट ने उसके साथ अनुचित हरकत की, जिससे उसे मानसिक तनाव और अपमान झेलना पड़ा.

घटना बेंगलुरु स्थित रेडिसन होटल के स्पा की बताई जा रही है, जो विधान सौधा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है. महिला के मुताबिक, मसाज सेशन के दौरान वह अर्धनग्न अवस्था में थी, तभी थेरेपिस्ट ने कमरे का दरवाजा खोल दिया. महिला का कहना है कि इस घटना से उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा.

पीड़िता ने क्या कहा?

पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. हालांकि, उसका आरोप है कि होटल मैनेजमेंट ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. महिला के अनुसार, होटल ने मसाज शुल्क में से 7,000 रुपये वापस कर दिए और कथित तौर पर मामले को आगे न बढ़ाने की सलाह दी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और थेरेपिस्ट समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है.

मुंबई से भी आया हैरान कर देने वाला मामला

इसी तरह का एक अलग मामला मुंबई से भी सामने आया है. वडाला इलाके में रहने वाली एक महिला ने मसाज थेरेपिस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसने निजी कारणों से मसाज सेवा रद्द कर दी थी, जिसके बाद थेरेपिस्ट ने उसके साथ बदसलूकी की.

पुलिस के मुताबिक, 46 साल महिला वडाला में अपने बेटे के साथ रहती है. उसने 'फ्रोजन शोल्डर' की समस्या के इलाज के लिए एक मोबाइल ऐप के जरिए मसाज बुक कराई थी. तय समय पर मसाज थेरेपिस्ट सभी जरूरी उपकरणों के साथ उसके घर पहुंची थी.

महिला का आरोप है कि थेरेपिस्ट का व्यवहार उसे असहज करने वाला लगा और वह जो बड़ा मसाज बेड लेकर आई थी, उससे भी उसे परेशानी हुई. इसी कारण महिला ने मसाज सेशन रद्द कर दिया. आरोप है कि इसके बाद थेरेपिस्ट ने महिला को गालियां दीं, उसके बाल खींचे और चेहरे पर मुक्का मारा.

Similar News