AI समिट में चीन के रोबोट को अपना बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बारे में कितना जानते हैं आप?
AI समिट वाली वीडियो पर मचे बवाल के बीच नोएडा की Galgotias University अचानक सुर्खियों में आ गई. आइए, इस यूनिवर्सिटी के बारे में विस्तार से जानते हैं...;
गलगोटिया यूनिवर्सिटी
Galgotias University: भारत की AI Impact Summit 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपना पवेलियन लगाया और रोबोटिक डॉग ‘ओरियन’ दिखाया. प्रोफेसर नेहा सिंह ने साफ कहा कि यह हमारे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा डेवलप किया गया है और यूनिवर्सिटी 'पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जिसने AI में 350 करोड़ से ज्यादा निवेश किया है. DD न्यूज ने भी बिना क्रॉस-चेक किए वीडियो पोस्ट कर दिया. कुछ घंटों में ही लोग पहचान गए कि यह Unitree Go2 नाम का चीनी रोबोट है, जो इंटरनेशनल मार्केट में सिर्फ 2800 डॉलर (लगभग 2.3 लाख रुपये) में बिकता है.
इस तरह यह साफ हो गया कि पूरा खेल ओवर-हाइपिंग और मिसरिप्रेजेंटेशन का था. समिट का मकसद ही भारत की स्वदेशी AI क्षमताओं को दुनिया के सामने दिखाना था, लेकिन यहां एक सस्ता चीनी प्रोडक्ट खरीदकर उसे 'हमने बनाया' बता दिया गया.
यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने का आदेश देना पड़ा, DD ने पोस्ट डिलीट कर दी, चाइनीज X हैंडल ने मजाक उड़ाया और विपक्ष ने ट्रेजन केस की मांग कर दी. प्रोफेसर को 'अनऑथराइज्ड और इल-इनफॉर्म्ड' बता कर यूनिवर्सिटी ने पीछे हटने की कोशिश की, लेकिन नुकसान हो चुका था. यूनिवर्सिटी ने 6 फरवरी को ही 350+ करोड़ के AI इन्वेस्टमेंट का प्रेस रिलीज जारी किया था.
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने कभी रोबोट 'बनाया' या 'डेवलप किया' का दावा नहीं किया, बल्कि छात्रों को AI प्रोग्रामिंग सिखाने के लिए ग्लोबल टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रोफेसर नेहा सिंह को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी, उन्हें दोषी ठहराया गया.
गलगोटियास यूनिवर्सिटी: एक नजर में
- स्थापना: 2011 में गौतम बुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) में Smt. Shakuntala Educational & Welfare Society द्वारा
- कैंपस: 18 स्कूल्स में 250+ प्रोग्राम्स - इंजीनियरिंग, लॉ, बिजनेस, मीडिया, एग्रीकल्चर, हॉस्पिटैलिटी आदि.
- NAAC एक्रेडिटेशन: A+ ग्रेड (CGPA 3.37)
- QS World University Rankings 2026: 1201-1400 बैंड में
- NIRF Innovation Rankings 2023: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पूरे भारत में 12वां, UP में चौथा
- छात्र संख्या: हजारों छात्र, कई इंटरनेशनल कोलैबोरेशन्स
- नया फोकस: फरवरी 2026 में 350+ करोड़ का AI इकोसिस्टम घोषणा (सुपरकंप्यूटिंग, CoE, स्टूडेंट लैब्स
गलगोटियास यूनिवर्सिटी की 6 प्रमुख उपलब्धियां (2023-2026)
- India Today-MRDA रैंकिंग: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भारत में 9वां, UP में दूसरा
- BW Legal World: Law School उत्तर भारत में चौथा
- OPEN Magazine: मीडिया स्कूल UP में नंबर 1
- R World Institutional Ranking: Diamond Band - Institute of Excellence
- Physiotherapy College: UP में पांचवां
- 2026 AI पुश: NVIDIA सुपरकंप्यूटिंग, डेडिकेटेड AI ब्लॉक और स्टूडेंट-लेड इनोवेशन पर फोकस
संक्षेप में, यूनिवर्सिटी अच्छी रैंकिंग और विविध कोर्सेस वाली प्राइवेट संस्था है, लेकिन इस AI समिट वाले मामले ने उसकी क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आगे सच्चे रिसर्च और ट्रांसपेरेंसी से ही इमेज सुधरेगी.