Aaj ki Taaza Khabar: अगर 2020 की गलती दोहराई तो जनता सड़कों पर उतरेगी... काउंटिंग से पहले तेजस्वी यादव की चेतावनी-13 नवंबर की बड़ी खबरें
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 13 नवंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के इवेंट में भगदड़, कई लोग बेहोश
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के इवेंट में भगदड़ जैसे हालात हो गए हैं. कई लोगों के बेहोश होने की खबर सामने आ रही है. यह इवेंट ओडिशा के कटक में आयोजित किया गया था.
तेजस्वी यादव बोले- काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो जनता जवाब देगी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि हम बहुत आराम से चुनाव जीत रहे हैं. तेजस्वी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 2020 जैसी गलती दोहराई गई या किसी अधिकारी ने ग़ैर-संवैधानिक कदम उठाया, तो जनता इसका जवाब देगी. उन्होंने बताया कि राजद कार्यकर्ता हर मतगणना केंद्र पर सतर्क हैं.
सोपोर से दो आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के सोपोर के मोमिनाबाद में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान दो हाइब्रिड आतंकवादी, शब्बीर नज़र और शब्बीर मीर, गिरफ्तार किए गए. इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. जांच जारी है.
मतगणना से पहले तेजस्वी यादव ने बुलाई महागठबंधन की बैठक
बिहार में मतगणना से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर महागठबंधन दलों की बैठक बुलाई. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य नेता यादव के आवास पर पहुंचे.
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगो ंकी मौत
महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. टक्कर के बाद, दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई. बचाव कार्य जारी है. ज़ोन 3 पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी संभाजी कदम ने यह जानकारी दी.
चिराग पासवान की मां रीना बोलीं- एनडीए सरकार बनाएगी
बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सराय बरई गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा, "यहां एक लाइसेंस प्राप्त पटाखा निर्माण इकाई थी... पहली नज़र में ऐसा लगता है कि एक छोटी सी चिंगारी से आग लगी और पटाखे एक के बाद एक जलते रहे. दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. दो लोगों की मौत हो गई है और चार घायल हैं."
एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा, "इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों इस इकाई के लाइसेंस धारक थे. हमारी फोरेंसिक और अग्निशमन दल यहाँ मौजूद हैं... स्थिति अब सामान्य है... उनके नाम खालिद और कल्लू हैं... यह एक छोटा सा चौकोर ढांचा था, जो रिहायशी इलाके से दूर था, जहां उनके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था..."
समय से पहले स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने की यात्रियों को दिल्ली पुलिस ने दी सलाह
राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बीच दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए अहम सलाह जारी की है. जॉइंट सीपी मिलिंद दुम्ब्रे के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षा जांच और बोर्डिंग प्रक्रिया में किसी तरह की देरी से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, रेलवे यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले स्टेशन पहुंचना चाहिए. मेट्रो यात्रियों को अपनी ट्रेन के समय से कम से कम 20 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. अंतरराष्ट्रीय उड़ान यात्रियों को अपने फ्लाइट समय से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए. यह एडवाइजरी दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट के आसपास बढ़ाए गए सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखकर जारी की गई है. पुलिस ने कहा कि इसका उद्देश्य सुचारू सुरक्षा जांच सुनिश्चित करना, भीड़ को नियंत्रित रखना और यात्रियों को अंतिम समय की असुविधा से बचाना है.
आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
बिहार के नेपाल -बांग्लादेश बनने की धमकी देने पर डीजीपी के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. मतगणना में गड़बड़ी की आशंका को लेकर उन्होंने यह धमकी दी थी.
दिल्ली ब्लास्ट से पहले मेवात टोल पर देखा गया था आरोपी डॉ. उमर उन नबी
दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट केस में बड़ा सुराग मिला है। जांच एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी नजर आया है. यह फुटेज हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका स्थित मेवात टोल प्लाजा का है, जहां उमर को 10 नवंबर की तड़के गाड़ी से गुजरते देखा गया. दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी मिलिंद दुम्ब्रे ने इस फुटेज की पुष्टि की है. जांच एजेंसियां अब उमर की मूवमेंट ट्रैक कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह blast से पहले कहां-कहां गया और किससे मिला. सूत्रों के अनुसार, उमर उन नबी ने मेवात क्षेत्र में कुछ लोगों से मुलाकात की थी, जो जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. बताया जा रहा है कि उमर blast के दिन सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और NIA मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि उमर का नेटवर्क हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बीच फैला हुआ था और वह Jaish-e-Mohammed (JeM) से जुड़े मॉड्यूल के संपर्क में था.