समय से पहले स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने की... ... Aaj ki Taaza Khabar: अगर 2020 की गलती दोहराई तो जनता सड़कों पर उतरेगी... काउंटिंग से पहले तेजस्वी यादव की चेतावनी-13 नवंबर की बड़ी खबरें
समय से पहले स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने की यात्रियों को दिल्ली पुलिस ने दी सलाह
राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बीच दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए अहम सलाह जारी की है. जॉइंट सीपी मिलिंद दुम्ब्रे के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षा जांच और बोर्डिंग प्रक्रिया में किसी तरह की देरी से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, रेलवे यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले स्टेशन पहुंचना चाहिए. मेट्रो यात्रियों को अपनी ट्रेन के समय से कम से कम 20 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. अंतरराष्ट्रीय उड़ान यात्रियों को अपने फ्लाइट समय से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए. यह एडवाइजरी दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट के आसपास बढ़ाए गए सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखकर जारी की गई है. पुलिस ने कहा कि इसका उद्देश्य सुचारू सुरक्षा जांच सुनिश्चित करना, भीड़ को नियंत्रित रखना और यात्रियों को अंतिम समय की असुविधा से बचाना है.