कौन हैं प्रेरणा भारद्वाज? इंग्लैंड के गेरार्ड्स क्रॉस की पहली भारतीय मूल की मेयर, महाकाल को दिया जीत का श्रेय
इंग्लैंड के बकिंघमशायर स्थित गेरार्ड्स क्रॉस की पहली भारतीय मूल की महिला मेयर बनीं प्रेरणा भारद्वाज ने अपनी जीत का श्रेय उज्जैन के महाकाल और मालवा के मां बगलामुखी को दिया. हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात के बाद से वह चर्चा में हैं.;
हाल ही में जब इंग्लैंड के बकिंघमशायर स्थित गेरार्ड्स क्रॉस टाउन काउंसिल में जब प्रेरणा भारद्वाज को मेयर चुना गया, तो यह सिर्फ एक स्थानीय चुनावी जीत नहीं थी, बल्कि प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए एक प्रतीकात्मक क्षण भी बन गया. ब्रिटिश राजनीति में भारतीय मूल की बढ़ती भागीदारी के बीच उनकी यह उपलब्धि खास मानी जा रही है, लेकिन चर्चा सिर्फ उनकी प्रशासनिक सफलता तक सीमित नहीं रही. उन्होंने अपनी जीत का श्रेय उज्जैन के बाबा महाकाल और आगर मालवा की मां बगलामुखी को दिया, जिसने इस खबर को भारत में भी सुर्खियों में ला दिया.
मध्य प्रदेश की जड़ों से जुड़ी प्रेरणा भारद्वाज खुद को “मध्य प्रदेश की बेटी” कहती हैं. भारतीय संस्कार, धार्मिक आस्था और ब्रिटिश प्रशासनिक अनुभव का संगम उनकी पहचान बन चुका है. गेरार्ड्स क्रॉस की पहली भारतीय मूल की महिला मेयर बनने के बाद उनकी भूमिका अब केवल स्थानीय प्रशासन तक सीमित नहीं, बल्कि भारत-ब्रिटेन के सांस्कृतिक और प्रवासी रिश्तों के संदर्भ में भी देखी जा रही है.
कौन हैं प्रेरणा भारद्वाज? (Who is Prerna Bhardwaj)
प्रेरणा भारद्वाज इंग्लैंड के बकिंघमशायर स्थित गेरार्ड्स क्रॉस टाउन काउंसिल की पहली भारतीय मूल की महिला मेयर हैं. उनका जन्म इंग्लैंड के एसेक्स में हुआ, लेकिन उनके परिवार की जड़ें मध्य प्रदेश से जुड़ी हैं. वे खुद को गर्व से “मध्य प्रदेश की बेटी” कहती हैं.
गेरार्ड्स क्रॉस की पहली भारतीय मूल की महिला मेयर
प्रेरणा भारद्वाज को गेरार्ड्स क्रॉस टाउन काउंसिल द्वारा मेयर चुना गया. इससे पहले वे स्थानीय पार्षद (Councillor) के रूप में सक्रिय रहीं और सामुदायिक मुद्दों पर काम किया. उनकी प्रशासनिक समझ और स्थानीय जुड़ाव ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया.
Image Credit : @LJP4India
चिराग पासवान से मुलाकात क्यों चर्चा में?
हाल ही में प्रेरणा भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं. इसे भारत-ब्रिटेन संबंधों और प्रवासी भारतीयों की बढ़ती भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें :क्या है चिनाब नदी पर शुरू सावलकोट मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट? इसलिए टेंशन में आया पाकिस्तान
महाकाल और मां बगलामुखी को दिया जीत का श्रेय
प्रेरणा भारद्वाज ने अपनी जीत का श्रेय उज्जैन के बाबा महाकाल और आगर मालवा की मां बगलामुखी के आशीर्वाद को दिया. उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कारों का जिक्र किया है.
ब्रिटिश राजनीति में भारतीयों का बढ़ता प्रभाव
ब्रिटेन की राजनीति और प्रशासन में भारतीय मूल के लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. प्रेरणा भारद्वाज की जीत को प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए गर्व और प्रतिनिधित्व के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है.
‘मध्य प्रदेश की बेटी’ की पहचान
प्रेरणा हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी शामिल हुई थीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें ‘राज्य की बहन’ कहकर बधाई दी. वे अपने दादा-दादी से हिंदी और संस्कृत सीखने की बात भी साझा कर चुकी हैं.
डायस्पोरा कनेक्ट और सांस्कृतिक जुड़ाव
मेयर के रूप में प्रेरणा भारद्वाज अक्सर भारतीय मूल के समुदाय और ब्रिटिश समाज के बीच सेतु बनने की बात करती हैं. उनके अनुसार, भारतीय संस्कार और ब्रिटिश प्रशासनिक प्रणाली का संगम उनकी कार्यशैली की ताकत है.
ब्रिटेन के गेरार्ड्स क्रॉस की मेयर बनीं प्रेरणा भारद्वाज केवल एक प्रशासनिक चेहरा नहीं, बल्कि ब्रिटेन में भारतीय मूल की नई पीढ़ी की पहचान हैं. धार्मिक आस्था, भारतीय जड़ों से जुड़ाव और वैश्विक राजनीति में सक्रिय भूमिका के कारण वे चर्चा के केंद्र में हैं.