Alia Bhatt को गूगल पर 'British Actress' क्यों लिखा जाता है? भारत में जन्मी-पली बढ़ी फिर भी नहीं है भारतीय
आलिया भट्ट का जन्म और परवरिश भारत में हुई, लेकिन उनकी मां सोनी राजदान के कारण उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिली है। इसी वजह से गूगल पर उन्हें ‘British Actress’ लिखा जाता है.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसी कई सेलिब्रिटीज़ की नैशनलिटी को लेकर फैंस में अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है. लोग सोचते हैं कि वो पूरी तरह भारतीय हैं, लेकिन गूगल पर उन्हें 'British actress' क्यों लिखा आता है? सबसे पहले ये जान लीजिए कि आलिया भट्ट ब्रिटिश नागरिक (British citizen) हैं. उनका जन्म भारत में हुआ है, वो भारत में ही पली-बढ़ी हैं और उनका पूरा जीवन यहां बीता है. लेकिन उनकी मां, मशहूर एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) ब्रिटिश मूल की हैं.
सोनी का जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में हुआ था इसलिए आलिया को अपनी मां की तरफ से ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है. ब्रिटिश कानून के मुताबिक, अगर मां या पिता ब्रिटिश नागरिक हैं, तो बच्चे को भी वो नागरिकता मिल सकती है, भले ही बच्चे का जन्म कहीं और हुआ हो. आलिया के माता-पिता ने बचपन में ही उनके लिए ब्रिटिश पासपोर्ट बनवा लिया था. इस वजह से आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है और वो ब्रिटिश नागरिक हैं. लेकिन वो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं, यहां रहती हैं और खुद को भारतीय ही मानती हैं.
पिछले साल 2023 में, जब आलिया ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'Heart of Stone' का प्रमोशन किया, तो उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की. वो फिल्म में 'गैल गैडोट' वंडर वुमन वाली एक्ट्रेस के साथ काम कर रही थीं. एक वीडियो में गैल ने मजाक में पूछा, 'क्या तुम ब्रिटिश हो?' आलिया ने हंसते हुए कहा, 'हां, मैं ब्रिटिश हूं मेरी मां बर्मिंघम में पैदा हुई थीं, लेकिन मैं भारत में पैदा हुई और यहीं पली-बढ़ी हूं.' फिर गैल ने पूछा, 'क्या तुम्हारी दादी ने तुमसे हमेशा ब्रिटिश अंग्रेजी में बात की?. आलिया ने जवाब दिया, "हां, मेरी दादी पूरी जिंदगी इंग्लैंड में रहीं, इसलिए उनका अंग्रेजी लहजा ब्रिटिश वाला है.' इस इंटरव्यू में आलिया ने साफ कर दिया कि वो ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन उनका दिल और जीवन भारत से जुड़ा है.
आलिया भट्ट का करियर बॉलीवुड में बहुत तेजी से चमका है और आज वो हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं. वो 15 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली है. आलिया बेटी राहा और पति रणबीर के साथ हॉंकॉंग में अपना जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रिटी कपल के फैंस द्वारा शेयर की गई कई तस्वीरों और वीडियो में आलिया, रणबीर और राहा को फिल्म सेट और प्रमोशनल इवेंट्स की भागदौड़ से दूर पार्क में सुकून भरा दिन बिताते हुए देखा. आलिया ने विंटर जैकेट के नीचे हुडी पहनी हुई थी. वहीं, रणबीर कैजुअल डेनिम सूट और सनग्लासेस में बेहद कूल लग रहे थे. उनकी नन्ही सी बेटी राहा चमकीले लाल ट्रैकसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी और अपने माता-पिता का हाथ पकड़कर खुशी-खुशी उनके बीच चल रही थी.
आलिया ने अपना डेब्यू 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से किया. इस फिल्म में वो वारुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थी. फिल्म हिट रही और आलिया को तुरंत स्टारडम मिल गया. शुरुआत में लोग उन्हें सिर्फ 'ग्लैमरस' रोल वाली एक्ट्रेस समझते थे, लेकिन उन्होंने जल्दी ही अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया. आलिया को असली ब्रेक इम्तियाज अली की फिल्म में उन्होंने बहुत गहरी और इमोशनल भूमिका निभाई. ये उनकी पहली क्रिटिकली सराही गई फिल्म थी. इसके बाद आलिया ने एक के बाद एक हिट फ़िल्में दी.2022 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions शुरू की. पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' थी, जो घरेलू हिंसा पर बनी ब्लैक कॉमेडी थी. बहुत पॉपुलर हुई फिर 'जिगरा' भी उन्होंने को-प्रोड्यूस किया.