Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग धमाका! भारत में रिलीज से पहले ही 32 करोड़ पार, थिएटर हुए हाउसफुल
भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, जबकि ब्लॉक बुकिंग के साथ आंकड़ा 32 करोड़ के करीब पहुंच गया है. ओवरसीज मार्केट में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे रिकॉर्ड ओपनिंग का मजबूत दावेदार मान रहे हैं.
आदित्य धर की पहली फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था. इसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. अब इसी सीरीज की दूसरी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) भी रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है और टिकटें बहुत तेजी से बिक रही हैं. कई बड़े शहरों जैसे मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में थिएटर लगभग पूरी तरह भर चुके हैं. लोगों की इतनी ज्यादा मांग है कि सिनेमाघर मालिकों पर वीकेंड के बाकी शोज के लिए भी जल्दी एडवांस बुकिंग खोलने का दबाव बढ़ रहा है.
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग भारत में पहले ही 27 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर यह आंकड़ा 32 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. कुछ रिपोर्टों में यह और भी ऊपर जा रहा है, जैसे 50-60 करोड़ तक वर्ल्डवाइड एडवांस पहुंच चुका है. बॉलीवुड हंगामा और अन्य सोर्स बताते हैं कि मुंबई में टिकटों की उपलब्धता में से 50% से ज्यादा बिक चुके हैं, हैदराबाद में करीब 75% और बेंगलुरु में 60% से ऊपर. यह देखकर लगता है कि फिल्म की शुरुआत बहुत धमाकेदार होगी.
ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे 2017 की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली 2' की एडवांस बुकिंग से तुलना कर रहे हैं. अगर यही रफ्तार बनी रही तो यह भारतीय बॉक्स ऑफिस इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बन सकती है. फिल्म की सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम की बात करें तो पहली फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट (केवल एडल्ट्स के लिए) मिला था और उसकी लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी. उम्मीद है कि इस सीक्वल को भी 'A' सर्टिफिकेट मिलेगा, लेकिन अभी CBFC से आधिकारिक प्रमाणपत्र नहीं आया है. शुरुआती खबरों के अनुसार, फिल्म की लंबाई लगभग 3 घंटे 55 मिनट है, यानी काफी लंबी और डिटेल वाली स्टोरी होगी. विदेशी बाजार में भी फिल्म कमाल कर रही है.
वेंकी बॉक्स ऑफिस जैसी रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में प्रीमियर के लिए 690 से ज्यादा जगहों पर एडवांस बुकिंग से 1 मिलियन डॉलर (करीब 9-10 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमाई हो चुकी है. इसमें 1,700+ शोज और 60,000+ टिकट शामिल हैं. उत्तरी अमेरिका में कुल प्रीमियर बुकिंग 1.3 मिलियन डॉलर (12 करोड़+) तक पहुंच गई है। अनुमान है कि अमेरिका में पहले दिन की बुकिंग 2 मिलियन डॉलर (18 करोड़+) और पूरे वीकेंड में 4 मिलियन डॉलर (37 करोड़+) तक जा सकती है. इसके अलावा, मूल फिल्म धुरंधर फिर से थिएटर में रिलीज हुई है.
Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार को री-रिलीज पर इसने 20 लाख रुपये कमाए. यह उसका 99वां दिन था, जहां 595 थिएटर में 7.1% ऑक्यूपेंसी रही. 100वें दिन तक कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,005 करोड़+ हो गया है, जबकि नेट कलेक्शन 839 करोड़ के आसपास है. यह दिखाता है कि पहली फिल्म की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और लोग सीक्वल के लिए और ज्यादा उत्साहित हैं।धुरंधर 2 की कहानी के बारे में: निर्देशक आदित्य धर ने इसे बनाया है. फिल्म रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी असली नाम जसकिरत सिंह रंगी के पिछले जीवन पर फोकस करती है. वह एक दोषी कैदी से जासूस बनता है और पाकिस्तान के बड़े-बड़े गिरोहों में घुसपैठ करता है. यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें ढेर सारा एक्शन, ड्रामा और इमोशन होगा. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापस आए हैं.