इस संडे देखें OTT पर नई रिलीज मलयालम क्राइम थ्रिलर Dheeram, दिमाग घुमा देगी सस्पेंस से भरी कहानी

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'धीरम' अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. इंद्रजीत सुकुमारन की यह फिल्म एक रहस्यमयी मर्डर केस और पुलिस जांच की रोमांचक कहानी दिखाती है.

( Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 14 March 2026 5:00 PM IST

मलयालम भाषा की क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म 'धीरम' (Dheeram) अब लंबे इंतजार के बाद ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर आ गई है. यह फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. एक्टर इंद्रजीत सुकुमारन ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है. उन्होंने लिखा कि 'धीरम' अब भारत में अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.' यह फिल्म भारत और अंतरराष्ट्रीय दोनों जगहों पर देखी जा सकती है, लेकिन अभी सिर्फ मूल मलयालम भाषा में ही अवेलेबल है. कोई डबिंग या सबटाइटल की जानकारी अलग से नहीं मिली है, हालांकि प्राइम पर आमतौर पर सबटाइटल मिल जाते हैं. 

फिल्म की कहानी क्या है?

'धीरम' एक रोमांचक पुलिस जांच वाली थ्रिलर है. कहानी की शुरुआत एक नाइट क्लब के पार्किंग में हुई एक चौंकाने वाली हत्या से होती है.  लीड रोल में स्टालिन जोसेफ (इंद्रजीत सुकुमारन द्वारा निभाया गया) एक दृढ़ निश्चयी और अनुभवी पुलिस अधिकारी है, जिसे इस केस की जांच सौंपी जाती है. जैसे-जैसे वह जांच आगे बढ़ाता है, मामले में कई अनएक्सपेक्टेड मोड़ आते हैं. धीरे-धीरे इसी तरह की और हत्याएं सामने आने लगती हैं. स्टालिन को पता चलता है कि ये हत्याएं किसी बड़े राज से जुड़ी हुई हैं. पीड़ितों की पुरानी कहानियां और उनके दर्द भरे अतीत सामने आते हैं, जो हत्यारे को "न्याय" देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. फिल्म में जांच के साथ-साथ भावनात्मक गहराई, बदले की भावना और कानून बनाम व्यक्तिगत न्याय का संघर्ष दिखाया गया है. यह एक जटिल और ट्विस्ट से भरी कहानी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की कोशिश करती है. 

IMDB

कलाकार और निर्देशक

लीड रोल : इंद्रजीत सुकुमारन (स्टालिन जोसेफ के रूप में) उन्होंने अपना हमेशा की तरह मजबूत और शानदार एक्टिंग की है

अन्य अहम कलाकार: दिव्या पिल्लई, रेबा मोनिका जॉन, रेंजी पणिक्कर, अजू वर्गीस, निशांत सागर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और कई अन्य

निर्देशक: जिथिन सुरेश टी यह उनकी डेब्यू फिल्म है

म्यूजिक : मणिकंदन अय्यप्पा 

क्या है फिल्म का रिव्यू?

फिल्म की शुरुआत काफी दिलचस्प है और आधार मजबूत लगता है, लेकिन कई रिव्यू में कहा गया है कि स्क्रिप्ट का इम्प्लीमेंटेशन पूरी तरह सफल नहीं रहा. बैकग्राउंड स्टोरीज़ बहुत ज्यादा हैं, जो कहानी को गहराई देने की बजाय थोड़ा दोहराव और बोरिंग बना देती हैं. इमोशनल कनेक्शन बनाने में फिल्म थोड़ी कमजोर पड़ जाती है. फिर भी, इंद्रजीत का परफॉर्मेंस और सपोर्टिव एक्टर्स का काम सराहा गया है.  कुछ दर्शकों को यह ग्रिपिंग थ्रिलर लगी, जिसमें अच्छे ट्विस्ट और इमोशंस हैं, जबकि कुछ ने इसे औसत बताया क्योंकि लेखन में कमी महसूस हुई. ओवरऑल, यह एक ठीक-ठाक क्राइम थ्रिलर है, खासकर अगर आपको पुलिस जांच वाली मलयालम फिल्में पसंद हैं. अगर आप मलयालम थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो अमेज़न प्राइम पर 'धीरम' ट्राई कर सकते हैं. इंद्रजीत के फैन हैं तो जरूर देखें. 

Similar News