The 50: राइनो टास्क बना सबसे बड़ा ट्विस्ट, ये स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, Prince Narula की अलायंस बना रही नई गैंग
The 50 शो अब ज्यादा इंटेंस होता जा रहा है. रोजाना कोई न कोई खिलाड़ी आउट हो रहा है. वहीं अब प्रिंस नरूला की अलायंस में दरार पड़ती नजर आ रही है.
रियलिटी शो The 50 में जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गेम और भी दिलचस्प होता जा रहा है. हालिया एपिसोड में हुआ राइनो टास्क पूरे गेम का बड़ा ट्विस्ट बनकर सामने आया. इस टास्क ने खिलाड़ियों की ताकत और स्ट्रैटजी दोनों का टेस्ट लिया, वहीं इसके बाद घर के अंदर कई नए समीकरण भी बनते दिखाई दिए.
टास्क खत्म होते ही माहौल अचानक बदल गया. कुछ मजबूत खिलाड़ी नॉमिनेशन की रडार पर आ गए, तो वहीं प्रिंस नरूला की अलायंस भी एक नई गैंग की तरह उभरती नजर आई. चलिए जानते हैं कौन-कौन हुआ एलिमिनेट?
राइनो टास्क ने बढ़ाई टक्कर
एरीना में लायन ने राइनो टास्क दिया. जहां मैदान के बीचों-बीच एक भारी पोल लगाया गया था, जिसे दोनों टीमों को पूरी ताकत से धक्का देकर दूसरी टीम के कंटेनर गिराने थे. मुकाबला कुल छह राउंड में हुआ. शुरुआती दो राउंड पुरुष खिलाड़ियों के डबल्स, अगले दो महिला खिलाड़ियों के डबल्स और आखिरी दो राउंड मिक्स्ड डबल्स के थे. हर जीत के साथ एक कंटेस्टेंट को अनसेफ मार्क किया जा सकता था, जिससे गेम और भी रोमांचक बन गया.
किस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की हुई वापसी?
टास्क शुरू होने से पहले ही टीमों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला. रेड टीम में एक खिलाड़ी कम होने की वजह से उर्वशी को टीम चुनने का मौका दिया गया और उन्होंने ब्लू टीम जॉइन कर ली. इसके बाद गेम को बैलेंस करने के लिए एक वाइल्डकार्ड के तौर पर मनीषा रानी की एंट्री हुई.
कौन-कौन है डेंजर जोन में?
इस टास्क के बाद श्रुतिका, नतालिया, दिग्विजय, आरुषि, काका और रजत डेंजर जोन में हैं. जहां तक गेम की बात है, तो काका, रजत का बचना आसान है, लेकिन इस शो में कुछ भी हो सकता है. अब ऐसे में देखना होगा कि आज कौन आउट होगा?
प्रिंस नरूला की अलायंस से कौन है नया गैंग?
प्रिंस नरूला की अलायंस में दरार पड़ती नजर आ रही है. जहां एक तरफ दिव्या उनसे खफा है, तो दूसरी ओर अब कृष्णा को पता चला कि वह प्रिंस की प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे पीछे हैं, तो उन्हें इस बात का बुरा लगा. ऐसे में वह नेहल के साथ मिलकर आरूषि के खिलाफ खेलना चाह रही हैं.