कौन है राघव शर्मा, जिसे Avneet Kaur कर रही डेट? वैलेंटाइन पर पोस्ट कर डिलीट की फोटो
एक्ट्रेस अवनीत कौर की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो चुकी है. दरअसल वैलेंटाइन के मौके पर अवनीत ने एक शख्स का हाथ पकड़े फोटो शेयर की, जिसे कुछ देर बाद डिलीट भी कर दिया गया.;
टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकीं अवनीत कौर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने एक खास शख्स के साथ फोटो शेयर की, जिसे पोस्ट करने के कुछ ही समय बाद डिलीट भी कर दिया गया, लेकिन तब तक वह इंटरनेट पर वायरल हो गई और फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर वह शख्स कौन है, जिसके साथ अवनीत का नाम जोड़ा जा रहा है.
बताया जा रहा है कि उस तस्वीर में नजर आने वाला शख्स राघव शर्मा है, जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. चलिए ऐसे में जानते हैं कौन है राघव शर्मा?
क्या अवनीत कौर की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री?
दरअसल एक्स पर वेदिका नाम की एक लड़की ने फोटो पोस्ट कर लिखा ' अवनीत कौर ने राघव शर्मा के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी.लेकिन हम पहले से जानते हैं. जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'दोनों को फोटो पोस्ट की और कहा कि ये दोनों डेट कर रहे हैं.'
कौन है राघव शर्मा?
राघव शर्मा इंडियन म्यूज़िक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं. वह देसी मूवीज़ फ़ैक्टरी (DMF) के को-फाउंडर हैं, जो यिम्मी यिम्मी, ला ला ला, मुड मुड के और पहली पहली बारिश जैसे कई हिट गानों के लिए मशहूर म्यूज़िक लेबल है. इसके अलावा, वह प्ले DMF में वाइस-प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. दरअसल HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक अवनीत और राघव शर्मा एक-दूसरे को पहले से जानते हैं.
अवनीत कौर का वर्कफ्रंट
अवनीत ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो Dance India Dance Li'l Masters से की थी. महज 11 साल की उम्र से ही अवनीत से टेलीविज़न इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. कई सालों तक छोटे पर्दे पर काम करने के बाद अवनीत ने बॉलीवुड में फिल्म Mardaani से डेब्यू किया. इसके बाद वह सावित्री-एक प्रेम कहानी, चंद्र नंदिनी और अलादीन नाम तो सुना होगा जैसे शोज के साथ-साथ करीब करीब सिंगल, मर्दानी 2 और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं. हाल ही में वह डायरेक्टर राहत शाह काजमी की फिल्म लव इन वियतनाम में नजर आई थीं.