न प्राइम-न नेटफ्लिक्स, Ranveer Singh की Dhurandhar 2 इस OTT प्लेटफॉर्म पर मचाएगी धमाल, जानें रिलीज डेट
Dhurandhar 2 का ट्रेलर देखकर साफ पता चलता है कि कहानी में इस बार और भी रोमांचक ट्विस्ट, सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म के थिएटर में धमाल मचाने के बाद फैंस अब जानना चाहते हैं कि धुरंधर 2 कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है. पहले ही पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से दिखाई दे रही है. धुरंधर 2 का ट्रेलर पहले पार्ट से भी ज्यादा इंटेंस और थ्रिलिंग लग रहा है. रणवीर सिंह के फैंस अब फिल्म के थिएटर पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अमेजन प्राइम या नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि किसी अलग OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. यह सवाल फैंस के मन में घूम रहा है कि आखिर यह कौन सा प्लेटफॉर्म होगा और कब तक वे घर बैठे रणवीर का एक्शन और सस्पेंस का मजा ले सकेंगे.
किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2?
अगर आप किसी कारण के थिएटर में धुरंधर 2 नहीं देख पाएंगे, तो कोई बात नहीं. यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.
कब होगी धुरंधर 2 रिलीज?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिन बाद OTT पर प्रीमियर हो सकती है. यानी अप्रैल-मई के बीच फैंस इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. हालांकि, अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का कोई ऑफिशियल फैसला नहीं लिया गया है.
कब होगी थिएटर पर रिलीज?
अगर आप रणवीर सिंह की इस एक्शन-पैक्ड फिल्म का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो 19 मार्च को थिएटर में जाएं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 का ट्रेलर लॉन्च होते महज दो घंटों में यह फिल्म टिकट बेचकर 4 करोड़ रुपये कमा चुकी है. पेड प्रीव्यू शो के लिए 1 लाख से ज्यादा टिकट अभी तक बिके हैं. ब्लॉक बुकिंग और बाकी बुकिंग जोड़ दें तो कुल कमाई 13 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच सकती है. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या फिल्म का दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा ब्लॉकबस्टर होगा या नहीं?