जल्द Michael Polansky से शादी करने वाली हैं Lady Gaga! ब्रूनो मार्स के शो में किया बड़ा खुलासा

पॉप स्टार लेडी गागा ने हाल ही में अपने दोस्त ब्रूनो मार्स के रेडियो शो में खुलासा किया कि वह जल्द ही अपने मंगेतर माइकल पोलान्स्की से शादी करने वाली हैं. गागा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी शादी साधारण कोर्ट मैरिज भी हो सकती है या फिर किसी बड़े इवेंट की तरह भी.

( Image Source:  Instagram: ladygaga )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

लेडी गागा ने हाल ही में अपने फैंस को अपनी शादी की एक छोटी लेकिन बहुत खुशखबरी दी है. अपने अच्छे दोस्त और मशहूर सिंगर ब्रूनो मार्स के रेडियो शो में उन्होंने बताया कि वह और उनके मंगेतर माइकल पोलान्स्की जल्द ही शादी करने वाले हैं. यह बात ब्रूनो मार्स के iHeart रेडियो लाइवस्ट्रीम शो 'रोमांटिक रेडियो' में हुई. गागा ने एक पूर्व-रिकॉर्डेड मैसेज में कहा, 'हाय ब्रूनो! मैं और मेरा मंगेतर पूरे साल घूमते-फिरते रहे हैं, लेकिन अब हमारी शादी बहुत जल्द होने वाली है. हम सोच रहे थे कि शायद तुम हमारे लिए कोई खास गाना चुन सको.'

ब्रूनो ने गागा की आवाज़ सुनते ही बहुत खुशी दिखाई. उन्होंने तुरंत कहा कि वे अपनी नई एल्बम से एक गाना चुनेंगे. ब्रूनो ने कहा, 'अगर तुम अपने पति के लिए कोई गाना डेडिकेट करना चाहती हो, तो मेरी नई एल्बम से 'रिस्क इट ऑल' बिल्कुल परफेक्ट है. यह ट्रैक नंबर एक है तो मैं यह गाना लेडी गागा और उनके मंगेतर को डेडिकेट करता हूं. माइकल, यह तुम्हारे लिए भी है.'

लेडी गागा ने शादी के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताईं, लेकिन उन्होंने कुछ मजेदार बातें जरूर शेयर की. अक्टूबर 2024 में जिमी किमेल लाइव शो में उन्होंने मज़ाक में कहा था कि शायद उनकी शादी बहुत सिंपल होगी. उन्होंने बताया, 'हम दोनों अकेले कोर्टहाउस जाकर शादी करने और चाइनीज खाना ऑर्डर करने की बात करते हैं. लेकिन मुझे जानते हुए यह किसी बड़े सर्कस जैसी भी हो सकती है, जिसमें यूनिकॉर्न या गेंडे तक हों.'

ब्रूनो मार्स की यह नई एल्बम 'द रोमांटिक' 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ हुई थी. इस एल्बम में कई रोमांटिक गाने हैं, जैसे 'रिस्क इट ऑल', 'चा चा चा', 'आई जस्ट माइट', 'गॉड वाज़ शोइंग ऑफ', 'व्हाई यू वाना फाइट?', 'ऑन माय सोल', 'समथिंग सीरियस', 'नथिंग लेफ्ट' और 'डांस विद मी'।फैंस अब बहुत एक्साइटेड हैं कि गागा और माइकल की शादी कब और कैसे होगी. गागा हमेशा से अपनी प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं, लेकिन यह अपडेट सुनकर सब खुश हैं. उम्मीद है कि उनका यह नया सफर बहुत प्यारा और यादगार होगा. 

लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलान्स्की की लव स्टोरी काफी प्यारी, प्राइवेट और स्टेबल वाली है. यह एक ऐसी कहानी है जो धीरे-धीरे पनपी, बिना ज्यादा ड्रामा के, और अब शादी के करीब पहुंच गई है. साल 2019 में लेडी गागा की मॉम सिंथिया जर्मनोटा ने सबसे पहले माइकल से मुलाकात की. सिंथिया को लगा कि माइकल गागा के लिए परफेक्ट पार्टनर हो सकता है. 

गागा ने कहा था, 'मॉम ने मुझे बताया कि 'मैंने तुम्हारा पति मिल गया है', लेकिन मैंने कहा कि मैं अभी तैयार नहीं हूं!. फिर एक पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई. गागा ने पार्टी में माइकल के बारे में पूछताछ की, और जब वो आए तो दोनों ने 3 घंटे तक लगातार बात की. यह पहली मुलाकात ही बहुत स्पेशल थी. कुछ हफ्तों बाद उनका पहला डेट हुआ, और गागा ने खुद माइकल से पूछ लिया था कि क्या वो बच्चे और शादी चाहते हैं!. 

दिसंबर 2019 में न्यू ईयर ईव पर लास वेगास में दोनों को किस करते हुए देखा गया था. यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी. फरवरी 2020 में सुपर बॉल के दौरान माइकल गागा के साथ थे. गागा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। कैप्शन था: 'We had so much fun in Miami!' 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान दोनों ने साथ में समय बिताया, जो उनके बॉन्ड को और मजबूत कर गया. 

Similar News