शादी के बाद Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की Ranabaali का धमाकेदार पोस्टर रिलीज
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की. शादी के बाद उनकी पहली फिल्म ‘रणबाली’ का पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया.
Ranabaali Poster Out : साउथ का नया पावर कपल विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए. निजी तौर पर डेटिंग करने के बाद, इस जोड़े ने गुरुवार, 26 फरवरी को उदयपुर में एक अंतरंग तेलुगु समारोह में शादी कर ली. जहां फैंस अभी भी उनकी मनमोहक शादी की तस्वीरों की तारीफ कर रहे थे, वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म के मेकर्स ने भी इस खबर को शेयर किया.
रणबाली फिल्म ने शादी के बाद इस जोड़े के पहले प्रोजेक्ट की एक खास झलक पेश की है. इस फिल्म से वे पर्दे पर एक जोड़ी के रूप में वापसी कर रहे हैं, जिसमें विजय 'रणबाली' और रश्मिका जयम्मा का किरदार निभा रही हैं. उनका पहला पोस्टर शनिवार, 28 फरवरी को जारी किया गया और इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी.
रणबाली पोस्टर आउट
पोस्टर में देखा जा सकता है कि रश्मिका विजय के साथ बैठी हुई हैं. जहां 'जयम्मा' के किरदार में वह शांत नजर आ रही है. वहीं 'रणबाली' के रोल में विजय बेहद रौबीले अंदाज में दिखाई दे रहे है. पोस्टर में लिखा है, 'कुछ बंधन आंतरिक होते हैं....11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में.' इस पोस्टर के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. शादी के बाद विरोश कपल की यह पहली फिल्म है.
कहां हुई शादी?
उन्होंने उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में शादी की रस्में पूरी कीं. इस जोड़े ने हफ्ते की शुरुआत में एक शानदार पूल पार्टी के साथ अपनी शादी से पहले की तैयारियों का सिलसिला शुरू किया, जिसके बाद करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक कम्फर्ट डिनर का आयोजन किया गया. उनकी खुशियां एक दोस्ताना क्रिकेट मैच और पारंपरिक हल्दी की रस्म के साथ जारी रहीं, जिसके बाद मेहंदी और संगीत फंक्शन हुए. दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को शादी की झलक दिखाई, लेकिन सभी को शादी की आधिकारिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है.
किस बारें में है फिल्म?
यह एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो 19वीं सदी के ब्रिटिश राज के समय पर आधारित है. कहानी रायलसीमा की ऐतिहासिक बैकग्राउंड से इंस्पायर्ड है, जहां अकाल, आर्थिक कठिनाइयों और ब्रिटिश शासन के खिलाफ प्रतिरोध दिखाया गया है. विजय देवरकोंडा का किरदार रणबाली एक निडर, स्वतंत्रता सेनानी जैसा योद्धा, जिसे ब्रिटिश खराब कहते हैं, लेकिन वह अपनी बहादुरी से अंग्रेज सरकार को चुनौती देता है. रश्मिका मंदाना का किरदार 'जयम्मा' लीड रोल में भावनात्मक और मजबूत किरदार है. वहीं फिल्म में हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड वोसलू विलेन सर थिओडोर हेक्टर के रोल में है. फिल्म का निर्देशन राहुल संक्रित्यां ने किया है. 19 सितंबर को यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी.