सिरकटे भूत के साथ Akshay Kumar, फनी अंदाज में किया Bhooth Bangla का प्रमोशन; फैंस हुए एक्साइटेड

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बांग्ला’ का प्रमोशनल वीडियो वायरल हो गया है. बिना सिर वाले भूत के साथ उनका मजेदार सीन देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो रहे हैं.

( Image Source:  X: @akshaykumar )
By :  रूपाली राय
Updated On : 28 Feb 2026 1:28 PM IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) एक मजेदार हॉरर-कॉमेडी है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का एक प्रमोशनल क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस क्लिप में अक्षय कुमार को बहुत ही फनी तरीके से रिएक्ट करते दिखाया गया है. उनके सामने एक अजीब सा भूत है वो भूत बिल्कुल बिना सिर वाला है. वो नारंगी रंग के कपड़े पहने हुए है. वीडियो में अक्षय भूत बने शख्स के साथ दोस्ताना अंदाज में बातचीत कर रहे है.

अक्षय उससे पूछ रहे है- ये बताओ भूत होते है क्या?. जिसके बाद सिरकटा भूत कहता है आप विश्वास मत करो मैंने कभी भूत जैसी चीज देखी ही नहीं.' अक्षय ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भाईसाहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सर-पैर की बातें करने लग गए.' ये सीन देखकर लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं. ये फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाई है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पुरानी है. आखिरी बार उन्होंने 2013 में 'भूल भुलैया' में साथ काम किया था. अब 13-14 साल बाद फिर से दोनों साथ आए हैं, जिससे फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.

फैंस को याद आई 'स्त्री' 

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं. ये पूरी टीम मिलकर एक हॉन्टेड हाउस की कहानी पेश करेगी, जहां डरावने सीन भी होंगे और ढेर सारी हंसी-मजाक भी. यानी डर और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्सचर!इस प्रमोशनल वीडियो में जो बिना सिर वाला भूत दिख रहा है, वो लोगों को 'स्त्री' फिल्म सीरीज के उस मशहूर 'सरकटा' भूत की याद दिला रहा है.

IMDB

कब रिलीज होगी फिल्म?

फैंस इसे क्रॉसओवर मानकर और भी ज्यादा मज़े ले रहे हैं. जैसे ही ये क्लिप पोस्ट हुई, कुछ ही घंटों में इसे 1,000 से ज्यादा लाइक्स मिल गए और 15,000 से अधिक व्यूज हो गए. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि फिल्म कितनी धमाकेदार होने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल 2026 है, तो बस अब कुछ महीने इंतजार है, फिर थिएटर में जाकर ये भूतिया मस्ती देखने का मजा आएगा. 

Similar News