रेप सीन 20 सेकेंड, लिप लॉक सीन 7 सेकेंड और हिंसा 50% कम, The Kerala Story 2 के किन सीन पर चली सेंसर की कैंची?
‘The Kerala Story 2’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 16 बड़े बदलावों के बाद मंजूरी दी है. रेप, लिप लॉक और हिंसक दृश्यों में कटौती के साथ फिल्म का नैरेटिव भी टोन डाउन कर दिया गया है. जानिए पूरा विवाद.
विवादों के बीच घिरी ‘The Kerala Story 2’ आखिरकार सेंसर बोर्ड की शर्तों के साथ पास हो गई है, लेकिन इस मंजूरी के पीछे लंबी कट-छांट और सख्त निगरानी की कहानी छिपी है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को हरी झंडी देने से पहले करीब 16 बदलाव अनिवार्य किए, जिनमें रेप सीन, लिप लॉक और हिंसा से जुड़े कई अहम हिस्सों को कम या संशोधित किया गया. यही नहीं, विवादित दावों, संवादों और नैरेटिव को भी संतुलित करने के लिए कई स्तर पर हस्तक्षेप हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन-किन सीन पर चली सेंसर की कैंची और क्यों ‘The Kerala Story’ लगातार विवादों के केंद्र में बनी हुई है?
‘The Kerala Story 2’ को ग्रीन सिग्नल किन शर्तों पर मिला?
विवादों के बीच फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया, लेकिन इसके लिए करीब 16 कट्स और बदलाव की शर्त लगाई है. फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए कई दृश्यों और संवादों को बदला गया.
फिल्म में कौन-कौन से बड़े सीन कटे या बदले गए?
फिल्म में सबसे बड़ा बदलाव रेप सीन (20 सेकेंड तक कम), लिप लॉक सीन (7 सेकेंड तक कम) और कुल मिलाकर यौन हिंसा व किसिंग विजुअल्स में 50% तक कटौती की गई है. इसके अलावा, महिलाओं पर हिंसा दिखाने वाले सीन भी छोटे किए गए. साथ ही डॉयलॉग को भी टोन डाउन किया गया है.
क्या विवादित सीन और डायलॉग भी बदले गए?
फिल्म के एक सीन में बुलडोजर एक्शन को बदलने के निर्देश दिए गए. साथ ही 3 डायलॉग बदले गए और एक आपत्तिजनक शब्द म्यूट किया गया, ताकि सामाजिक विवाद कम हो. CBFC ने फिल्ममेकर्स से कहानी के समर्थन में दस्तावेज मांगे और 2 मिनट 3 सेकेंड का लंबा डिस्क्लेमर अनिवार्य किया. इसके साथ वॉइसओवर भी जोड़ा गया. ताकि फिल्म को “फैक्ट बेस्ड” रूप में पेश किया जा सके.
पहले पार्ट में कौन-कौन से सीन बदले गए थे?
पहली फिल्म में “32,000 लड़कियों” वाला दावा बदला गया, धर्म परिवर्तन और ISIS ट्रेनिंग के हिंसक दृश्य टोन डाउन किए गए, और कुछ डायलॉग हटाए गए थे.
क्यों काटे गए ये सीन?
सामाजिक तनाव से बचाव, भ्रामक आंकड़ों पर आपत्ति, अत्यधिक हिंसा और संवेदनशील कंटेंट और किसी समुदाय विशेष को टारगेट करने के आरोप की वजह से सीन काटे गए हैं.
क्या है पूरा ‘Kerala Story’ विवाद?
फिल्म पर आरोप लगा कि यह एक समुदाय को निशाना बनाती है और “प्रोपेगेंडा” है. वहीं समर्थकों का कहना है कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां बैन नहीं लगा, लेकिन बदलाव जरूरी किए गए.
‘The Kerala Story 2’ पूरी तरह बैन नहीं हुई, लेकिन कंटेंट को नरम, संतुलित और कानूनी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए बड़े बदलाव किए गए. असल विवाद “फैक्ट बनाम नैरेटिव” का है, जो अभी भी जारी है.
अब फिल्म की रिलीज और रनटाइम क्या है?
फिल्म ‘The Kerala Story 2’ कट्स के बाद फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकेंड तय किया गया है. अब यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल है. हालांकि, मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है.