The 50 में कौन 'डॉट' बन Rajat Dalal की टीम को दे रहा धोखा? मिस्टर फैजू ने खोल दी पोल
रियलिटी शो The 50 में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सस्पेंस और रणनीति भी गहराती जा रही है. इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है, रजत दलाल की टीम में ‘डॉट’ बनकर आखिर कौन खेल रहा है?
रियलिटी शो The 50 में इस वक्त गेम से ज्यादा चर्चा एक सीक्रेट नाम की हो रही है, जो ‘डॉट’ है. हालिया एपिसोड में जैसे ही यह खुलासा हुआ कि रजत की टीम से अंदर ही अंदर कोई दूसरी तरफ की मदद कर रहा है, घर का माहौल पूरी तरह बदल गया.
वोटिंग के दौरान ‘डॉट’ का जिक्र होते ही कंटेस्टेंट्स के चेहरों पर हैरानी साफ नजर आई और हर कोई यही पूछता रह गया कि आखिर ये खिलाड़ी है कौन? मामला तब और गरमा गया जब मिस्टर फैजू ने दावा किया कि उन्हें ‘डॉट’ की असली पहचान पता है. चलिए ऐसे में जानते हैं आखिर कौन है ये डॉट.
फिर डेंजर में रजत की टीम
घर के अंदर प्रिंस की टीम लगातार रजत दलाल की अलायंस को कमजोर करने में जुटी है. गेम प्लान के तहत प्रिंस अपनी टीम के सदस्यों को धीरे-धीरे दूसरी टीम में भेज रहे हैं, ताकि अंदर की रणनीति का पता चल सके. हालिया टास्क के बाद डेंजर जोन में रजत दलाल, अदनान, लवकेश, नेहल, रिद्धिमा और विक्रांत जैसे नाम पहुंच गए, जिससे माहौल और गरमा गया.
जब शिव ने लिया डॉट का नाम
इसी दौरान वोट्स को लेकर चर्चा में करण ने पूछा कि “हमारे पास कितने लोग हैं?” जवाब में शिव ने कहा कि “डॉट को मिलाकर एक.” बस यहीं से ‘डॉट’ नाम ने पूरे घर को हिला दिया. डेंजर जोन में बैठे कंटेस्टेंट एक-दूसरे से पूछने लगे कि आखिर ये डॉट है कौन?
मिस्टर फैजू ने खोली पोल
उधर, शाइनी उर्वशी से कहती नजर आईं कि फैजू उनके पास आए थे और उन्होंने कहा कि उन्हें पता है ‘डॉट’ कौन है. इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया. लवकेश ने खुलेआम चेतावनी दी कि जो भी ‘फ्लिपर’ है, वह संभल जाए. वहीं अदनान ने भी कहा कि लोग फेक बनना बंद करें.
कौन है ‘डॉट’?
शो में दोबारा एंट्री के बाद उर्वशी ढोलकिया भले ही रजत की टीम के साथ खेलती दिख रही हों, लेकिन चर्चा है कि वह प्रिंस की रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं. सोशल मीडिया पर भी कई फैंस उर्वशी का नाम ‘डॉट’ के तौर पर ले रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में ‘डॉट’ की असली पहचान सामने आती है या गेम और उलझता है. फिलहाल, The 50 का यह ट्विस्ट दर्शकों को स्क्रीन से बांधे हुए है.