'स्पाइडर मैन' फेम Tom Holland और Zendaya ने कर ली गुपचुप शादी! एक्टर्स अवार्ड 2026 के रेड कार्पेट पर स्टाइलिस्ट ने किया कंफर्म

टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया की शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. लॉ रोच के दावे के बाद सोशल मीडिया पर हलचल है, लेकिन कपल की ओर से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है.

Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और ज़ेंडाया (Zendaya) हॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. दोनों काफी लंबे समय से साथ हैं और उनके रिश्ते को फैंस बहुत पसंद करते हैं. अब इस जोड़ी के बारे में एक बहुत बड़ी और रोमांचक खबर आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. अब सबसे नई और चौंकाने वाली अपडेट आई है. ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने 2026 के एक्टर्स अवार्ड्स जिसे पहले SAG अवार्ड्स कहा जाता था, के रेड कार्पेट पर एक इंटरव्यू में दावा किया कि टॉम और ज़ेंडाया की शादी हो चुकी है. एक्सेस हॉलीवुड से बात करते हुए लॉ ने हंसते-हंसते कहा, 'शादी तो हो ही चुकी है आपने इसे मिस कर दिया.'

जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या ये सच है, तो लॉ ने फिर से हंसकर कहा, 'बिल्कुल सच है ये बयान सुनकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. लॉ रोच ज़ेंडाया के साथ सालों से काम कर रहे हैं, इसलिए उनकी बात को काफी महत्व दिया जा रहा है. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि टॉम और ज़ेंडाया ने खुद अभी तक इस शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. दोनों ही प्राइवेट लोग हैं और अपने पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं. शायद उन्होंने बहुत छोटी और प्राइवेट सेरेमनी में शादी की हो, जिसमें सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हों.

कब शुरू हुई लव स्टोरी?

टॉम और ज़ेंडाया की लव स्टोरी की शुरुआत 2016 में हुई थी, जब दोनों को स्पाइडर-मैन: होमकमिंग फिल्म में साथ काम करने का मौका मिला. शुरुआत में सिर्फ अफवाहें थीं, लेकिन 2017 में एक सोर्स ने बताया कि दोनों रोमांटिक रिलेशन में हैं. फिर 2021 में पेपल मैगजीन ने एक फोटो पब्लिश की, जिसमें दोनों कार में किस करते दिखे थे. उसके बाद उनका रिश्ता ऑफिशियल हो गया. 

पिछले साल पहनाई डायमंड रिंग

कहानी शुरू होती है 2025 के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स से, जब ज़ेंडाया ने रेड कार्पेट पर एक खूबसूरत हीरे की अंगूठी पहनी हुई थी. ये देखकर फैंस में सगाई की अफवाहें तेज हो गईं. बाद में एक विश्वसनीय न्यूज सोर्स ने उनके करीबी लोगों के हवाले से पुष्टि की कि हां, टॉम ने ज़ेंडाया को प्रपोज कर दिया है और वो मंगेतर हैं. फिर सितंबर 2025 में एक इवेंट में टॉम हॉलैंड ने खुद इस बात को कन्फर्म कर दिया. वहां एक शख्स ने ज़ेंडाया को उनकी 'गर्लफ्रेंड' कहा, तो टॉम ने मुस्कुराते हुए सुधारते हुए कहा, 'मंगेतर' ये छोटा सा पल वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. फैंस बहुत खुश हुए कि आखिरकार रिश्ता अगले स्तर पर पहुंच गया है. 

एक्टर्स का वर्क फ्रंट 

काम की बात करें तो दोनों ही सुपर बिजी हैं. टॉम हॉलैंड की आने वाली बड़ी फिल्में हैं: द ओडिसी – क्रिस्टोफर नोलन द्वारा डायरेक्ट की गई ये एपिक फिल्म 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. इसमें टॉम, ज़ेंडाया, मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिंसन, ऐनी हैथवे जैसे बड़े स्टार्स हैं. 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ये 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. ज़ेंडाया की भी कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं. 'द ड्रामा'- रॉबर्ट पैटिंसन के साथ, 3 अप्रैल को रिलीज. 'द ओडिसी', 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'. 'ड्यून: पार्ट थ्री' उनकी पॉपुलर सीरीज की अगली फिल्म. टॉम और ज़ेंडाया का रिश्ता बहुत प्यारा और इंस्पायरिंग है. चाहे सगाई हो या अब शादी की ये खबर, दोनों ने हमेशा अपना रिश्ता प्राइवेट रखा है और काम में भी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं. फैंस बस यही चाहते हैं कि दोनों खुश रहें और जल्दी से ऑफिशियल कन्फर्मेशन दें. 

Similar News