नॉन-इनवाइटेड दूर रहें! पुलिस एडवाइजरी के बाद Vijay-Rashmika Mandanna का बदला हैदराबाद रिसेप्शन प्लान
उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को शादी के बाद विजय और रश्मिका 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देने वाले थे. लेकिन पुलिस की सलाह पर अब यह इवेंट पूरी तरह Invitation-Only कर दिया गया है.
विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी एक बहुत ही खूबसूरत और सपनों जैसी घटना थी. दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की. यह शादी तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार हुई. शादी बहुत प्राइवेट और इंटीमेट थी, जहां सिर्फ परिवार के करीबी लोग और कुछ चुनिंदा दोस्त ही मौजूद थे. शादी के बाद दोनों ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिससे उनके फैंस सोशल मीडिया पर बहुत खुश हो गए और जमकर बधाइयां दीं. शादी के बाद यह कपल हैदराबाद वापस लौट आए. यहां उन्होंने देश भर में अपने फैंस को मिठाइयां बांटीं.
इसके अलावा, वे दोनों तिरुपति बालाजी मंदिर भी गए, जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया. मंदिर में फैंस ने उन्हें देखते ही घेर लिया, लेकिन पुलिस और सिक्योरिटी टीम ने उनकी मदद की. वहां उन्होंने लोगों को मिठाई भी बांटीं, जिससे माहौल और भी खुशहाल हो गया. अब सबसे बड़ी खबर उनकी हैदराबाद में होने वाली रिसेप्शन की है. यह रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होने वाला है. फैंस इस इवेंट के लिए बहुत एक्ससइटेड थे. लेकिन अब इसमें एक बड़ा बदलाव आ गया है.
क्या कहा रश्मिका-विजय ने?
विजय और रश्मिका की टीम ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने साफ कहा है कि रिसेप्शन अब केवल इन्वाइटेड मेहमानों के लिए ही होगा यानी स्ट्रिक्टली इनविटेशन-ओनली इवेंट होगा. बिना वैध इनविटेशन कार्ड के किसी को भी अंदर एंट्री नहीं मिलेगी. यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि फैंस का प्यार और उत्साह इतना ज्यादा है कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से सख्त सलाह दी है. पुलिस ने कहा कि बड़े पब्लिक गेदरिंग से ट्रैफिक जाम हो सकता है, सेफ्टी रिस्क बढ़ सकता है और भीड़भाड़ से कोई समस्या हो सकती है इसलिए गेस्ट, आम लोगों और कपल की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए गेस्ट लिस्ट को और सीमित कर दिया गया है.
किन लोगों के लिए था रिसेप्शन?
प्लान में यह रिसेप्शन तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक स्पेशल इवेंट था. साथ ही राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के कुछ बड़े नामों को भी बुलाया गया था. लेकिन अब इसे और प्राइवेट रखा जा रहा है. टीम ने फैंस और सभी लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, वेन्यू पर न आए अगर इनविट नहीं है, और इस खास मौके को प्यार और खुशी से मनाए. विजय और रश्मिका ने फैंस का इतना प्यार देखकर बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया है. वे चाहते हैं कि यह पल सबके लिए यादगार और सुरक्षित रहे. इसके अलावा, दोनों जल्द ही एक नई फिल्म में साथ नजर आएंगे. फिल्म का नाम 'राणाबाली' है, जो एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यान कर रहे हैं. यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. फैंस इस फिल्म के लिए भी बहुत एक्साइटेड हैं, क्योंकि यह उनकी शादी के बाद पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी.