प्राइवेट पार्ट कटा देंगे! Pawan Kalyan की एक्स वाइफ Renu Desai करेंगी ट्रोलर्स पर कार्रवाई, घिनौने कमेंट्स से हुईं परेशान
तेलुगु एक्ट्रेस रेनु देसाई ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने निजी जीवन और परिवार पर की गई गंदी टिप्पणियों के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की एक्स वाइफ रेणु देसाई (Renu Desai) इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और गाली-गलौज से बहुत परेशान हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी और गुस्सा बहुत साफ-साफ जाहिर किया. वे इतनी गुस्से में हैं कि उन्होंने ट्रोलर्स को सीधे चेतावनी दी है कि अगर ये लोग उनकी निजी जिंदगी, शरीर या परिवार पर भद्दी-भद्दी टिप्पणियां जारी रखेंगे, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगी और साइबर पुलिस से दोषियों को गिरफ्तार करवाएंगी.
रेणु देसाई जनवरी 2026 में हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस प्रेस मीट का मकसद था स्ट्रीट डॉग्स के मुद्दे पर बात करना जैसे कुत्तों के काटने से होने वाली समस्याएं, उन्हें मारने के बजाय सही तरीके से संभालने की जरूरत, और लोगों में जागरूकता फैलाना. लेकिन इस मीट के दौरान और बाद में चीजें बिगड़ गईं.
एक्ट्रेस पर घिनौनी टिप्पणियां
कुछ लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही उनसे बहस करने लगे, एक व्यक्ति ने उन पर हमला करने की कोशिश की. जिसकी वजह से मीट में काफी हंगामा हुआ. सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उनके इस स्टैंड को ट्विस्ट करके हमला करना शुरू कर दिया. ट्रोलर्स ने न सिर्फ उनके कुत्तों वाले मुद्दे पर गाली दी, बल्कि उनकी निजी जिंदगी को खींच लिया जैसे पवन कल्याण से तलाक, उनके बच्चे, उनकी बॉडी शेमिंग और बहुत गंदी-गंदी बातें. कुछ ट्रोलर्स ने इतनी नीच भाषा इस्तेमाल की कि उन्होंने कहा, 'कुत्ते तुम्हारे प्राइवेट पार्ट काट लें', 'रेबीज वाली औरत' जैसी बेहद अपमानजनक और घिनौनी टिप्पणियां कीं. ये ट्रोलिंग 2012 से चल रही है, जब उनका पवन कल्याण से तलाक हुआ था,लेकिन अब जनवरी की प्रेस मीट के बाद ये और तेज हो गई है. रेणु कहती हैं कि उन्होंने सालों तक चुप रहकर सब सहा, लेकिन अब सब्र टूट चुका है.
इमोशनल हुईं रेणु देसाई
वीडियो में रेणु ने बहुत भावुक होकर कहा, 'क्या तुम्हारे पास ज़मीर नहीं है? तुम मुझे पागल औरत कह रहे हो, कामना कर रहे हो कि कुत्ते मेरे प्राइवेट पार्ट्स काट लें.ये कैसी भाषा है?. मैं अब चुप नहीं रहूंगी. अगर कोई दुर्व्यवहार हुआ तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं करूंगी. साइबर पुलिस से दोषियों को ढूंढकर गिरफ्तार करवाऊंगी. तुम लोग हताश, आलसी और निराश हो. मैं अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके तुम्हारे घर जाऊंगी और तुम्हारे माता-पिता को बताऊंगी कि तुमने क्या किया है. उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास कोई पति, पिता, भाई या मां-बाप नहीं हैं जो उनकी रक्षा करें, इसलिए वे खुद ही लड़ेंगी. वे कहती हैं कि वे अपनी बात पर अड़ी रहेंगी, चाहे कितनी भी ट्रोलिंग हो, क्योंकि वे निर्दोष कुत्तों को मारने के खिलाफ बोल रही हैं.
रेणु देसाई कौन हैं?
रेणु देसाई एक तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस और फिल्ममेकर हैं. उनका जन्म पुणे में हुआ था. पिता गुजराती और मां मारवाड़ी हैं, घर में मराठी बोलती हैं. उन्होंने 2000 में तेलुगु फिल्म 'बद्री' से डेब्यू किया. 2000 में पवन कल्याण से मुलाकात हुई, 2001 से डेटिंग शुरू और जनवरी 2009 में शादी हुई. उनके दो बच्चे हैं- बेटा अकीरा नंदन और बेटी आध्या. 2012 में पवन कल्याण से तलाक हो गया. तलाक के बाद पवन कल्याण ने रूसी एक्ट्रेस अन्ना लेझनेवा से शादी की, उनके दो बच्चे हैं. पवन की पहली शादी नंदिनी से हुई थी, जो 1999 में तलाक हो गई. रेणु देसाई अब एक्टिंग के साथ-साथ एनिमल राइट्स और सोशल एक्टिविज्म में एक्टिव हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उन्हें सालों से परेशान करते आ रहे हैं, खासकर उनके तलाक और पर्सनल लाइफ को लेकर.