Behind The Story Of Holi Songs : मीरा भजन से जुड़ा 'रंग बरसे', 10 दिन में शूट हुआ था 'होली के दिन'; जानें अनसुने किस्से

बॉलीवुड के होली गाने सिर्फ मस्ती नहीं, बल्कि दिलचस्प किस्सों से भी भरे हैं. जानिए 'रंग बरसे' से ‘बलम पिचकारी’ तक इन सुपरहिट गानों के पीछे की अनसुनी कहानियां.

( Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

Holi 2026 : होली के त्यौहार को बॉलीवुड भी जीवंत बनाया है. होली सांग्स ने इस त्योहार को घर-घर पहुंचाया और नई जनरेशन को पुरानी परंपराओं से जोड़ा. फिर चाहे वह 'सिलसिला' का 'रंग बरसे' हो या शोले फिल्म 'होली के दिन' हो. इन गानों के पीछे एक अनसुनी कहानी छुपी है जो इस गानों को और भी ज्यादा यादगार बनाती है. आइए कुछ सबसे प्रसिद्ध होली गानों की दिलचस्प कहानियां जानते हैं. 

1. रंग बरसे भीगे चुनरवाली

यह गाना अमिताभ बच्चन ने गाया था और इसके बोल उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे. यह मूल रूप से 15वीं सदी की भक्त कवयित्री मीरा बाई के एक भजन से प्रेरित है. मीरा का मूल भजन था: 'रंग बरसे ओ मीरां, भवन में रंग बरसे...' फिल्म में इसे मॉडर्न होली गाने में बदला गया, जो आज भी हर होली पर सबसे ज्यादा बजता है. अमिताभ और रेखा पर फिल्माया यह गाना राधा-कृष्ण की रंग लीला की याद दिलाता है. 

2. होली के दिन दिल खिल जाते है 

1975 में आई शोले फिल्म का यह होली सॉन्ग हमेशा से टॉप प्लेलिस्ट में रहा है.  जिसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और काफी भारी-भरकम साइड एक्टर्स नजर आए.  लेकिन इस गाने की कहानी भी रोचक है.  जहां आमतौर पर गाने 2-4 दिन में शूट हो जाते है.  वहीं इस गाने को पूरा होने में 10 दिन लगे थे. खुद इस बात का खुलासा टाइम्स नाउ के साथ रमेश सिप्पी ने किया था. जब इस गाने को न सिर्फ शूट करने में 10 दिन का समय लगा बल्कि कई शहरों से रंग मंगवाना पड़ा था ऐसा करने की वजह थी कि गाने के बाद फिल्म का टर्निंग पॉइंट बेहद सैड हो जाता है जहां ठाकुर की कहानी शुरू होती है.  

3. 'भागी रे भागी बृजबाला'

फिल्म राजपूत के इस होली गाने की शूटिंग उस समय हुई थी जब हेमा मालिनी अपनी पहली बेटी ईशा देओल को जन्म देने वाली थीं. करीब 8 महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने अपने काम से कोई समझौता नहीं किया और धर्मेंद्र के साथ इस गाने की शूटिंग पूरी की. शूटिंग के दौरान उन्होंने खास तरह की कॉस्ट्यूम पहनी थी ताकि उनका बेबी बंप स्क्रीन पर नजर न आए.

4. जय जय शिवशंकर 

1974 में आई राजेश खन्ना और मुमताज़ की फिल्म 'आपकी कसम' से बेहद पॉपुलर गाना है 'जय जय शिवशंकर'. यह गाना इतना बेहतरीन है कि होली में इस गाने पर डांस किए बिना कोई रह ही नहीं सकता. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था लेकिन उस दौर का ऐसा गाना था जिसपर 50,000 खर्च हुए थे. यह बात फिल्म डायरेक्टर जे ओमप्रकाश को अखर गई ऊपर से गाने की रिकॉर्डिंग भी लेट शुरू हुई. वह हर समय किशोर कुमार को ताना मारते बजट के लिए. उस वक्त तो किशोर कुमार ने जे ओमप्रकाश को कुछ नहीं कहा लेकिन जब गाना रिकॉर्ड हो रहा था तब किशोर कुमार ने गाते गाते ऐसा तंज मारा कि खुद जे ओमप्रकाश तो क्या सबके होश उड़ गए. अगर दर्शकों ने ध्यान दिया होगा तो गाने में एक लाइन है 'बजाओ रे बजाओ बहुत पैसा खर्च हुआ है'. यह गानें की बीच की लाइन गाने का हिस्सा नहीं बल्कि किशोर कुमार की तरफ से जे ओमप्रकाश को को तंज था. 

5. बलम पिचकारी 

ये जवानी है दीवानी से बलम पिचकारी गाना दरसअल रणबीर कपूर के लिए एक टॉर्चर स्कीम थी. जिसे खुद फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने स्पेशली रणबीर के लिए प्लान किया था क्योंकि वह जानते थे की रणबीर न होली खेलते है और उन्हें भीगना पसंद नहीं. फिर भी अयान ने रणबीर को इस गाने में शामिल करने के लिए मजबूर किया और जब रणबीर इस गाने का हिस्सा बने तो मस्ती का माहौल बन गया. 

Similar News