The 50: सिद्धार्थ भारद्वाज के बाद क्या अगला निशाना होगी Manisha Rani? Rajat Dalal की नजरों में खटकी इंफ्लुएंसर
The 50 में सिद्धार्थ भारद्वाज के बाहर होने के बाद गेम का रुख बदलता दिख रहा है. अब उनके बाद रजत दलाल मनीषा रानी को घर से बाहर करने की तैयारी में हैं.
रियलिटी शो The 50 में हर दिन समीकरण बदल रहे हैं. दोस्तियां टूट रही हैं, नई रणनीतियां बन रही हैं और कंटेस्टेंट्स एक-एक कर बाहर हो रहे हैं. हालिया टास्क के बाद डेंजर जोन में रजत दलाल, सिद्धार्थ भारद्वाज, सैमी, डीनू, लवकेश, अदनान, विक्रांत राजपूत और सिद्धार्थ शामिल थे.
एपिसोड में बड़ा झटका तब लगा जब सिद्धार्थ भारद्वाज का नाम एग्जिट लिस्ट में सामने आया, जिसके बाद गेम बदला हुआ नजर आया. अब हो सकता है कि मनीषा रानी शो से आउट हो सकती हैं.
क्या रजत और प्रिंस ने पलटा गेम?
शो के अंदरूनी हालात देखें तो यह साफ नजर आता है कि सिद्धार्थ के एलिमिनेशन में रणनीति का बड़ा रोल था. रजत ने पहले ही प्रिंस से कहा था कि अब मनीषा और सिद्धार्थ का गेम पूरा हो चुका है और इन दोनों में से किसी एक को बाहर जाना चाहिए. इसके बाद दोनों टीमों ने सिद्धार्थ के नाम पर सहमति बना ली. हालांकि वोटिंग के दौरान माहौल कुछ और था. मनीषा, अर्चना और सैमी जैसे कंटेस्टेंट्स ने सिद्धार्थ को बचाने की कोशिश की. लेकिन आखिरी वक्त पर किसी एक फैसले ने पूरा खेल बदल दिया और सिद्धार्थ का सफर खत्म हो गया.
क्या अगला निशाना होंगी मनीषा रानी?
इन दिनों मनीषा रानी का गेम भी चर्चा में है. वह रजत की अलायंस से अलग रुख अपनाती दिख रही हैं और अपनी नई टीम बनाने की कोशिश में हैं. अर्चना से लेकर वंशज तक को साथ लाने की रणनीति उन्हें बाकी खिलाड़ियों की नजर में ला चुकी है. रजत पहले ही इशारा कर चुके हैं कि उनका अगला टारगेट मनीषा हो सकती हैं. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में जमकर धमाल देखने को मिलेगा.
फैज बलोच का रिएक्शन
एलिमिनेट होने के बाद फैज बलोच ने प्रिंस नरूला के उस बयान पर जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंफ्लुएंसर 12 सेकंड से ज्यादा एक्टिंग नहीं कर पाते हैं. इस पर फैज ने कहा कि 'ये लोग बार-बार नीचा दिखाते हैं. लेकिन अब बस हो गया है. तुम भी बनाते हो, तुम भी बनाना बंद कर दो. सोशल मीडिया पे आना बंद कर दो, सिर्फ टीवी पे दिखो. अगर ऊपर वाला हमको चांस दे रहा है तो तुम्हारी क्यों जल रही है?'
आगे क्या?
सिद्धार्थ भारद्वाज के बाहर होने के बाद गेम और भी दिलचस्प मोड़ ले चुका है. क्या मनीषा रानी सच में अगला टारगेट होंगी या फिर कोई और चाल पूरा इक्वेन बदल देगी? The 50 में अभी बहुत कुछ बाकी है.