The 50: अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव या कोई और, कौन है The Lion? शो के दूसरे ही दिन भिड़ गए ये दो कंटेस्टेंट, पैलेस में छाया खौफ
नया रियलिटी शो ‘The 50’ 1 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है. इसमें कुल 50 कंटेस्टेंट शामिल हुए. हालांकि, शो के पहले ही दिन The Lion ने एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया. वहीं, दूसरे दिन दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली. इससे पैलेस में खौफ का माहौल बन गया है. इन सबके बीच सवाल यह है कि आखिर ‘The Lion’ कौन है...;
1 फरवरी से शुरू हो गया THE 50
(Image Source: x.com/HotstarReality )Who is The Lion: टीवी और ओटीटी दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया और हाई-ऑक्टेन रियलिटी शो ‘The 50’ 1 फरवरी से शुरू हो गया है. शो का कॉन्सेप्ट लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट सर्कल में जबरदस्त चर्चा का विषय बना. इसकी सबसे बड़ी खासियत है—50 चर्चित सेलेब्रिटी, एक भव्य महल जैसा सेट और बिना किसी बाहरी संपर्क के खतरनाक गेम्स और माइंड गेम्स...
‘The 50’ में टीवी, सोशल मीडिया और पुराने रियलिटी शोज़ के बड़े चेहरे शामिल हैं, जिन्हें शारीरिक ताकत, रणनीति, गठजोड़ और सर्वाइवल स्किल्स की असली परीक्षा से गुजरना होगा. यह शो सिर्फ वोटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एलायंस, धोखे, रणनीतिक चालें और अचानक एलिमिनेशन दर्शकों को हर एपिसोड में चौंकाएंगे.
कौन है ‘The Lion’?
शो का सबसे रहस्यमयी चेहरा है ‘The Lion’, जो पूरे खेल को नियंत्रित करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द लायन’ के रोल को लेकर दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं-अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान और एल्विश यादव. अभिषेक को हाल ही में ‘The 50’ के लायन मैस्कॉट वाली जैकेट में देखा गया, जिससे अटकलें तेज हो गईं. वहीं, एल्विश यादव की पर्सनैलिटी और दबदबे को देखते हुए फैंस उन्हें भी इस रोल में फिट मान रहे हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अभिषेक ने भी इससे इनकार किया है.
The 50 शो का होस्ट कौन?
पहले खबरें थीं कि फराह खान शो को होस्ट करेंगी, क्योंकि शुरुआती प्रोमो में उनकी मौजूदगी दिखाई दी थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, फराह खान की भूमिका सिर्फ प्रमोशनल शूट तक सीमित रही. शो के फॉर्मेट में बदलाव के चलते होस्ट को लेकर नया फैसला लिया गया है. इस बीच शाहरुख खान का नाम भी चर्चा में रहा, लेकिन इस पर भी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है.
पहले ही दिन The 50 से बाहर हुए वंशराज सिंह
The 50 के पहले ही दिन Lion का Exit Order देखने को मिला. वंशराज सिंह को बिना पैलेस देखे पहले ही दिन शो से बाहर होना पड़ा. इससे यह साफ है कि 'द 50' आसान नहीं होने वाला है.
शो के दूसरे दिन ही भिड़ गए रजत दलाल और दिग्विजय राठी
शो के पहले ही दिन रजत दलाल और दिग्विजय भिड़ गए. दिग्विजय ने रजत की टीम को पागलों की टीम कहा, जिससे रजत बुरी तरह भड़क गए. दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. पैलेस में बाकी कंटेस्टेंट दोनों को एक-दूसरे से अलग करते हुए दिखाई दिए.
सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स की लंबी लिस्ट
‘The 50’ में 50 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें शामिल हैं- करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया, ऋद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, मोनालिसा, अर्चना गौतम, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव कैंप से जुड़े चेहरे और कई सोशल मीडिया स्टार्स..
कब और कहां देखें ‘The 50’?
‘The 50’ का पहला एपिसोड 1 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ. इसे OTT पर JioHotstar पर रात 9:00 बजे, जबकि टीवी में Colors TV पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है. डिजिटल और टीवी दर्शकों, दोनों के लिए यह डुअल रिलीज मॉडल रखा गया है.