Begin typing your search...

5 फरवरी को फेरे लेंगे Rashmika और Vijay, प्राइवेट वेडिंग, कम मेहमान और हैदराबाद में रिसेप्शन! जानें शादी की डिटेल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि शादी बेहद सादगी से होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो और शादी की अफवाहों पर रश्मिका ने 2 फरवरी की तारीख को खारिज कर दिया था.

5 फरवरी को फेरे लेंगे Rashmika और Vijay, प्राइवेट वेडिंग, कम मेहमान और हैदराबाद में रिसेप्शन! जानें शादी की डिटेल
X
( Image Source:  Instagram: thedeverakonda, rashmika_mandanna )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 2 Feb 2026 1:16 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर ये दिनों सोशल मीडिया और न्यूज़ में बहुत चर्चा चल रही है. लोग लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं कि कब और कैसे उनकी शादी होगी. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के कारण ये अफवाहें और भी तेज हो गई हैं. असल में, कई मीडिया रिपोर्ट्स, जैसे कि फिल्मफेयर और अन्य वेबसाइट्स के अनुसार, दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को होने की संभावना है. लेकिन अब ऐसा नहीं है मीडिया रिपोर्ट्स के नए दावे आ गए है जिसमें कहा जा रहा है 2 फ़रवरी से शादी के प्री-फंक्शन शुरू होंगे और 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे.

ये शादी उदयपुर (राजस्थान) के किसी शानदार पुराने महल या पैलेस में होने वाली है। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, यानी बाहर की जगह पर शादी.रिपोर्ट्स कहती हैं कि शादी बहुत प्राइवेट और छोटी होगी. मतलब, सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और कुछ खास दोस्त ही आएंगे. फिल्म इंडस्ट्री से भी बहुत कम लोग शामिल होंगे, ताकि ज्यादा भीड़ न हो और दोनों की निजता बनी रहे.

वायरल वीडियो का दावा

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी की तैयारियां दिखाई जा रही थीं और दावा किया गया था कि शादी 2 फरवरी को होगी. लेकिन रश्मिका मंदाना ने खुद इस बात को साफ कर दिया है कि 2 फरवरी को कोई शादी नहीं है. उन्होंने इस अफवाह को खारिज कर दिया.

हैदराबाद में रिसेप्शन

अब ज्यादातर रिपोर्ट्स में 26 फरवरी की ही बात हो रही है. शादी के बाद, हैदराबाद में एक रिसेप्शन (रिसेप्शन पार्टी) होने की उम्मीद है, जहां फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादा लोग और दोस्त-रिश्तेदार शामिल हो सकते हैं. दोनों कलाकार फरवरी के बीच में अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेकर तैयारियां पूरी कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक रश्मिका या विजय ने खुद आधिकारिक तौर पर कोई तारीख, जगह या शादी की पुष्टि नहीं की है. ये सब अभी सिर्फ रिपोर्ट्स और सूत्रों की बातें हैं. दोनों काफी प्राइवेट रहते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं.

शादी के सवाल पर रश्मिका का जवाब

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना को पैपराजी ने स्पॉट किया. कैमरों के बीच एक फोटोग्राफर ने मुस्कुराते हुए उनसे पूछा, 'हमें इनवाइट नहीं कर रहे आप? यह सवाल सुनकर रश्मिका थोड़ी चौंकीं, फिर शरमाते हुए बोलीं, 'किस बात के लिए? उनका यह रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा पड़े. वहीं शादी के सवालों पर गोल-मोल जवाब देती रही लेकिन उनकी स्माइल इस शादी की तरफ इशारा कर रही थी.

bollywood
अगला लेख