Dhurandhar 2 में अतीक अहमद का किरदार निभाने वाले Salim Siddiqui कौन? 12th Fail से लेकर Mirzapur तक में दिखे

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ‘आतिफ अहमद’ नाम के किरदार को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है. ISI कनेक्शन दिखाने पर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए, जबकि मेकर्स इसे पूरी तरह फिक्शन बता रहे हैं.

( Image Source:  Instagram: salim.siddiqui17 )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

फिल्म 'धुरंधर 2' हाल ही में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इस फिल्म की वजह से उत्तर प्रदेश में काफी सियासी हलचल मच गई है. फिल्म की शुरुआत में ही एक डिस्क्लेमर दिया गया है, जिसमें साफ लिखा है कि यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है. इसमें कई घटनाओं, किरदारों और संवादों को नाटकीय तरीके से दिखाया गया है और इसे असली इतिहास या सच्चाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. मेकर्स ने कहा है कि यह फिक्शन है और किसी जीवित या मृत व्यक्ति से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है. फिर भी, फिल्म में एक किरदार है 'आतिफ अहमद', जिसे देखकर लोग तुरंत याद कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के कुख्यात बाहुबली नेता और माफिया अतीक अहमद को.

नाम में सिर्फ थोड़ा सा बदलाव किया गया है, लेकिन चेहरा, लुक, मूंछ, अंदाज और व्यवहार को लगभग वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है. इस किरदार को एक्टर सलीम सिद्दीकी ने बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है. फिल्म में आतिफ अहमद को एक ऐसा गैंगस्टर दिखाया गया है जो राजनीति में आता है, फिर जेल में रहते हुए भी अपना अपराध का बड़ा साम्राज्य चलाता है. उसमें हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली, नकली नोटों का धंधा और सबसे विवादास्पद बात- पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध दिखाए गए हैं. साथ ही लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों से लिंक और उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान समर्थित साजिश रचने जैसी बातें भी दिखाई गई हैं.

कौन हैं सलीम सिद्दीकी?

अब बात करते हैं उस एक्टर की, जिसने इस विवादित किरदार को जीवंत किया है. सलीम सिद्दीकी एक जाने-माने एक्टर हैं. वे लंबे समय से थिएटर और फिल्मों में काम कर रहे हैं. इस फिल्म से पहले भी उन्होंने कई अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जैसे:

  • '12वीं फेल' में उनका रोल काफी सराहा गया था.
  • 'इंडिया लॉकडाउन' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया.
  • पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में भी उनकी मौजूदगी लोगों को याद है.

लेकिन 'धुरंधर 2' में 'आतिफ अहमद' का किरदार उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा और चर्चित रोल माना जा रहा है. उनकी एक्टिंग और लुक की तारीफ हो रही है, लेकिन साथ ही विवाद भी जुड़ गया है. 

यूपी में गर्मी सियासत 

इन सबके कारण यूपी में सियासत गरम हो गई है. कई राजनीतिक नेताओं ने फिल्म पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि फिल्म में असली घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और एक खास नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही है. खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कुछ नेताओं ने इस पर जोरदार विरोध जताया है. पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि अतीक अहमद के ISI से किसी भी संबंध का आज तक कोई आधिकारिक सबूत या खुलासा नहीं हुआ है. ऐसे में फिल्म में यह एंगल दिखाना पूरी तरह बेबुनियाद और गलत है.

काल्पनिक बताने के बाद भी असल किरदार  

उनका आरोप है कि आजकल कुछ फिल्में समाज को अच्छा मैसेज देने के बजाय सियासी मकसद से बनाई जा रही हैं. कुछ अन्य नेताओं ने भी इसे बीजेपी का प्रोपेगेंडा बताया है और कहा है कि इससे मुसलमानों या किसी खास समुदाय को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. दूसरी तरफ, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम बार-बार दोहरा रही है कि यह पूरी तरह काल्पनिक कहानी है. इसमें कोई असली व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया गया है. यह सिर्फ एक एंटरटेनमेंट थ्रिलर है.

Similar News