Dhurandhar 2 Collection Prediction: क्या 4 दिन में 500 करोड़ कमा लेगी फिल्म? सबको पछाड़ इस फिल्म से मिल रही चुनौती
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 3 दिनों में 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. वीकेंड पर फिल्म के 500 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद बढ़ गई है.
रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है और यह एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. अभी तक के आंकड़ों से लगता है कि यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनने की राह पर है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू शोज में बहुत अच्छा बिजनेस किया. प्रीव्यू से लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया, जो करीब 102.55 करोड़ के आसपास रहा. यह आंकड़ा बहुत शानदार है और बॉलीवुड में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग डे माना जा रहा है. कुल मिलाकर पहले दिन की कमाई (प्रीव्यू सहित) 143 करोड़ के करीब पहुंच गई.
क्या है दूसरे और तीसरे दिन का कलेक्शन?
दूसरे ने थोड़ी गिरावट देखी गई और फिल्म ने 80 से 90 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 21 मार्च के नए अपडेट के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे तक 'धुरंधर 2' ने 38.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि तीसरे दिन का फाइनल कलेक्शन अभी अनाउंस नहीं हुआ है. लेकिन फिल्म ने अभी भी अच्छी कमाई जारी रखी है. अब तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 231 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 275 करोड़ से ऊपर है. फिल्म को नया बूस्ट तेलुगु और तमिल वर्जन से मिला है. ये दोनों वर्जन थोड़े लेट रिलीज हुए क्योंकि डबिंग और सर्टिफिकेशन में समय लगा. इनकी वजह से अब साउथ में भी दर्शक तेजी से थिएटर पहुंच रहे हैं, जिससे कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है.
क्या इस वीकेंड 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म
यह फिल्म पहले से ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है और अब पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर ट्रैक पर है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार हैं, और निर्देशक आदित्य धर ने इसे पहले पार्ट की सफलता के बाद और भी धमाकेदार बनाया है. दर्शकों का क्रेज देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़, 700 करोड़ और उससे भी ज्यादा के क्लब में एंट्री कर सकती है. बॉक्स ऑफिस पर अभी 'धुरंधर 2' का राज चल रहा है. आने वाले वीकेंड शनिवार और रविवार पर तो और भी धमाकेदार कमाई की उम्मीद है, क्योंकि वीकेंड पर लोग ज्यादा थिएटर जाते हैं. पहले पार्ट 'धुरंधर' की तुलना में यह सीक्वल बहुत आगे है. पहले पार्ट ने ओपनिंग पर सिर्फ 28 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इस सीक्वल ने लगभग चार गुना ज्यादा यानी 100 करोड़ से ऊपर की शुरुआत की. इससे साफ दिखता है कि फ्रेंचाइजी अब बहुत मजबूत हो चुकी है और दर्शकों का प्यार बढ़ गया है. शनिवार और रविवार अभी को देखते हुए 'धुरंधर 2', 'पुष्पा 2' के वीकेंड के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी या नहीं.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉप ओपनिंग वीकेंड लिस्ट
- पुष्पा 2- 687 करोड़
- केजीएफ चैप्टर 2- 676 करोड़
- आरआरआर- 450 करोड़
- कल्कि 2898 AD- 309 करोड़
- बाहुबली 2- 304 करोड़
300 करोड़ का आंकड़ा पार
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड लेवल पर भी कमाल कर रही है. 2 दिनों में ही यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. भारत का ग्रॉस कलेक्शन करीब 267 करोड़ है, जबकि ओवरसीज (विदेशों से) 64 करोड़ आ चुके हैं. कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड ग्रॉस 331 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. हालांकि, अभी यह 'पुष्पा 2: द रूल' जिसने 164 करोड़ की ओपनिंग और 1200 करोड़ से ज्यादा लाइफटाइम कलेक्शन किया था, से पीछे है. लेकिन जिस स्पीड से 'धुरंधर 2' आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है और कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है.