Begin typing your search...

क्या बनेगी Kabhi Khushi Kabhie Gham 2? फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही Karan Johar ने बताया सच

'कभी खुशी कभी गम 2' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से अफवाहें चल रही थीं. अब करण जौहर ने खुद साफ कर दिया है कि K3G 2 नाम की कोई फिल्म नहीं बन रही है.

k3g 2 karan johar breaks silence kabhi khushi kabhie gham 2 rumours
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 21 March 2026 1:50 PM

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कभी खुशी कभी गम 2' (Kabhi Khushi Kabhie Gham) को लेकर काफी अफवाहें फैल रही हैं. लोग बात कर रहे हैं कि फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अपनी पुरानी हिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल बनाने वाले हैं. यह फिल्म साल 2001 में आई थी और उसमें बहुत बड़े-बड़े सितारे थे जैसे- अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, जया बच्चन, काजोल, रानी मुखर्जी और करीना कपूर। यह फिल्म परिवार, प्यार, रिश्तों और भावनाओं की एक बड़ी कहानी थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया.

कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह खबर चल रही थी कि करण जौहर नई फिल्म बना रहे हैं जिसमें और नए लीड किरदार शामिल होने की बात कही जा रही थी. कहा जा रहा था कि कास्टिंग जल्द शुरू होगी, फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की होगी और यह पुरानी 'कभी खुशी कभी गम' जैसी ही फैमिली ड्रामा होगी. कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी और बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा. इन अफवाहों की वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. लेकिन अब करण जौहर ने खुद इन सारी अफवाहों को साफ-साफ खारिज कर दिया है.

क्या बनेगी कभी खुशी कभी गम 2?

उन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'K3G 2' नाम की कोई फिल्म नहीं बन रही है. उन्होंने बिल्कुल साफ शब्दों में बोला, 'मैं कभी भी K3G2 नहीं बनाऊंगा.' करण ने आगे समझाया कि 'कभी खुशी कभी गम' कोई सबसे परफेक्ट फिल्म नहीं थी. हर फिल्म में कुछ न कुछ कमियां होती हैं. लेकिन इस फिल्म में जो सबसे खास बात है, वह है पुरानी यादें और नॉस्टैल्जिया. कई जनरेशन के लोग इस फिल्म को देखकर बड़े हुए हैं. उन्हें इसमें रोने-हंसने, खुश होने-दुखी होने के पल याद हैं.

क्या रहा करण जौहर का रिएक्शन?

करण कहते हैं कि वे ईश्वर के आभारी हैं कि उन्हें ऐसी फिल्म बनाने का मौका मिला जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. वे यह भी कहते हैं कि वे इस फिल्म की यादों और उससे जुड़े प्यार के साथ कभी खिलवाड़ नहीं करेंगे. अगर वे K3G2 जैसी फिल्म बनाएंगे तो यह उनके लिए खुद को बर्बादी की तरफ धकेलने जैसा होगा. इसलिए उन्होंने दो टूक कहा, 'सच यही है कि K3G2 नाम की कोई फिल्म नहीं है. उन्होंने 'तख्त' प्रोजेक्ट के किसी अडॉप्टेशन की अफवाहों को भी नकार दिया. तो कुल मिलाकर, जो भी अफवाहें चल रही हैं - वे सिर्फ अफवाहें ही हैं.

'तख़्त' पर दिया अपडेट

करण जौहर ने साफ कर दिया है कि वे मूल फिल्म का सीक्वल नहीं बना रहे. अब करण जौहर के काम की बात करें तो उनकी आखिरी डायरेक्टेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे. यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा थी, जिसमें धर्मेंद्र, शबाना आज़मी, जया बच्चन और अन्य कलाकार भी थे. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से बहुत प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया. अभी तक करण ने अपनी कोई नई डायरेक्टेड फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

karan joharbollywood
अगला लेख