'साइको सैयां' प्रमोशन में Tejasswi Prakash और Surbhi Chandna के बीच हुई कैट वॉर, सेट पर रो पड़ीं एक्ट्रेस

मुंबई में ‘साइको सैयां’ के प्रमोशन के दौरान तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया. इंटरव्यू शेड्यूल में देरी और अलग इंटरव्यू की शर्त से माहौल गरमा गया.

( Image Source:  Instagram: officialsurbhic, tejasswiprakash )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

पुराने जमाने में सेट पर होने वाले झगड़े, ईगो की लड़ाई और स्टार्स के बीच का टकराव अक्सर अखबारों की सुर्खियां बन जाता था. लेकिन आजकल हालात बदल गए हैं. ज्यादातर एक्टर्स-एक्ट्रेस अब प्रोफेशनल तरीके से काम करते हैं. भले ही उनके मन में को-एक्टर्स के प्रति कोई नापसंदगी या कोल्डवॉर चल रहा हो, लेकिन वे बाहर से सब कुछ नॉर्मल दिखाते हैं. ऐसा शायद इसलिए क्योंकि अब नेगेटिव पब्लिसिटी और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से बचना बहुत जरूरी हो गया है.

कैंसिल कल्चर के इस दौर में कोई भी छोटी-मोटी बात बड़ी हो सकती है. लेकिन हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने नए ओटीटी शो 'साइको सैयां' के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसे बर्ताव के लिए चर्चा में आ गई हैं, जिससे उन्हें 'बदतमीज लड़की' जैसा टैग मिल रहा है. खबरों के अनुसार, उन्होंने अपनी को-एक्टर सुरभि चंदना के साथ प्रमोशन करने से साफ मना कर दिया. सुरभि भी टीवी की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. 

क्या हुआ था उस दिन?

गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज़ में एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस में 'साइको सैयां' के प्रमोशनल इंटरव्यू शेड्यूल थे. मीडिया वाले पहले से ही वहां पहुंच चुके थे. सुरभि चंदना और एक और को-एक्टर अनुद सिंह ढाका समय पर पहुंच गए थे और इंटरव्यू देने के लिए तैयार थे. लेकिन तेजस्वी प्रकाश तय समय पर नहीं आईं. पहले बताया गया कि उनकी कपड़ों (वॉर्डरोब) में कोई समस्या आ गई है, इसलिए थोड़ी देर हो रही है. लेकिन यह देरी कुछ मिनटों की नहीं, बल्कि घंटों की हो गई. लगभग 1-2 घंटे बाद भी वे नहीं पहुंचीं. फिर अचानक मीडिया को सूचना दी गई कि तेजस्वी इंटरव्यू में हिस्सा नहीं लेंगी.

मानना हुआ मुश्किल 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी और उनकी टीम ने एमएक्स प्लेयर (MX Player) की टीम से बात की और साफ कह दिया कि वे सुरभि चंदना के साथ कोई भी प्रमोशनल इंटरव्यू नहीं देंगी.  उन्होंने यह शर्त रखी कि जब तक सुरभि इंटरव्यू का हिस्सा नहीं होंगी, तब तक वे जगह पर भी नहीं आएंगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म की टीम ने बताया कि दो दिन पहले ही पूरा शेड्यूल तेजस्वी को बता दिया गया था. उस वक्त उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई थी. लेकिन आखिरी समय पर यह मुद्दा उठा, जिससे टीम को काफी परेशानी हुई और वे कुछ ज्यादा नहीं कर पाए. 

अकेले ही दिया इंटरव्यू 

आखिरकार तेजस्वी आईं, लेकिन...करीब 90 मिनट से ज्यादा की देरी के बाद तेजस्वी प्रकाश वहां पहुंचीं. लेकिन उन्होंने अकेले ही इंटरव्यू देने पर जोर दिया. सुरभि को अलग से बुलाया गया, लेकिन वे सिर्फ अनुद के साथ थोड़ी देर बात कर पाईं. इसके बाद सुरभि का दिल टूट गया और वे रोते हुए वहां से चली गईं. दूसरी तरफ तेजस्वी ने बाकी बचे इंटरव्यू अकेले जारी रखे. उन्होंने अपना और अनुद का लंच ब्रेक भी कैंसल कर दिया, जिससे अनुद काफी नाराज हो गए. अनुद ने व्यंग्य में कहा कुछ ऐसा कि 'कोई बात नहीं, मैं यहीं बेहोश हो जाऊंगा, लेकिन हम काम जारी रखेंगे. आखिर हम सब यहां तेजस्वी के लिए ही तो आए हैं.' लेकिन अंत में कुछ इंटरव्यू कैंसिल भी कर दिए गए.

अब तक कोई बयान नहीं 

अभी तक न तेजस्वी प्रकाश ने और न ही सुरभि चंदना ने इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान दिया है. कारण क्या था, यह अभी साफ नहीं हुआ है. लेकिन इस घटना ने इंडस्ट्री में काफी चर्चा छेड़ दी है कि क्या पुराने जमाने की तरह अब भी स्टार्स के बीच अहंकार और ईगो क्लैश होते हैं, बस अब वे छिपाकर रखे जाते हैं. यह पूरी घटना 'साइको सैयां' के प्रमोशन के दौरान हुई, जो एक रोमांस थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें रवि किशन भी हैं और तेजस्वी का ओटीटी डेब्यू है. 

Similar News