अल्लू अर्जुन के छोटे भाई Allu Sirish करने जा रहे हैं शादी, 6 मार्च को नयनिका रेड्डी संग लेंगे सात फेरे
तेलुगु एक्टर अल्लू सिरीश 6 मार्च 2026 को नयनिका रेड्डी संग प्राइवेट शादी करने जा रहे हैं. इससे पहले 2 मार्च को हैदराबाद के अल्लू स्टूडियो में इंडस्ट्री के लिए भव्य प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होगा।
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अल्लू सिरीश ने अपनी शादी की खुशखबरी सबको बता दी है. वे अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी से 6 मार्च 2026 को शादी करने वाले हैं. यह शादी बहुत ही प्राइवेट और छोटे लेवल की होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी से पहले एक बड़ा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी होने वाला है. यह धूमधाम से 2 मार्च 2026 को हैदराबाद के अल्लू स्टूडियो में होगा.
इसमें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग, दोस्त और साथी शामिल होंगे. अल्लू सिरीश ने खुद अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर यह जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा है, 'नयनिका और मैं 6 मार्च को परिवार और दोस्तों के साथ एक छोटी-सी, निजी शादी कर रहे हैं. हम बहुत एक्साइटेड हैं कि 2 मार्च को अल्लू स्टूडियो में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथ अपना प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाएंगे.'
पिछले साल, यानी 2025 में अक्टूबर महीने में अल्लू सिरीश और नयनिका की सगाई हुई थी. यह भी एक छोटा-सा फैमिली फंक्शन था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त आए थे. सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. उनमें अल्लू सिरीश सफेद ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा में लग रहे थे, जबकि नयनिका ने खूबसूरत लाल लहंगा पहना था, जिसमें बारीक कढ़ाई थी.
दोनों ने खुशी-खुशी अंगूठियां पहनाईं और परिवार वाले भी बहुत खुश नजर आए. अल्लू सिरीश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई हैं. वे 2013 में फिल्म 'गौरवम' से हीरो के तौर पर डेब्यू किए थे. इस फिल्म को राधा मोहन ने डायरेक्ट किया था और यामी गौतम उनके साथ लीड रोल में थीं. उसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, जैसे 'कोथा जनता', 'श्रीरस्तु शुभमस्तु', 'ओक्का क्षणम' और 'उर्वशी वो रक्षाशिवो'.
आखिरी बार उन्हें 2024 में आई फिल्म 'बडी' में देखा गया था. इस फिल्म को सैम एंटन ने लिखा और डायरेक्ट किया था. इसे स्टूडियो ग्रीन ने बनाया था. फिल्म में अल्लू सिरीश के साथ गायत्री भारद्वाज, प्रिशा राजेश सिंह और अजमल अमीर जैसे कलाकार भी थे. अभी सभी फैंस और इंडस्ट्री वाले अल्लू सिरीश की शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. यह उनके लिए एक नया और खुशहाल चैप्टर शुरू होने वाला है. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और जल्द ही और अपडेट्स आ सकते हैं.