VIROSH WEDDING की पहली झलक, साउथ इंडियन लुक में जचे Rashmika-Vijay; देखें तस्वीरें

लंबी डेटिंग के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. फैंस बेसब्री से दोनों की पहली झलक देखने के लिए बेताब थे जो अब सामने आ गई है.

( Image Source:  instagram-@rashmika_mandanna )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 26 Feb 2026 7:59 PM IST

VIROSH WEDDING: लंबी डेटिंग के बाद रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) शादी के बंधन में बंध गए है. 7 साल की लव स्टोरी को जितनी सिद्दत से दोनों ने दुनिया की नज़रों से छुपाए रखा उतनी ही यह शादी भी प्राइवेट रही. 100 मेहमानों की उपस्थिति में विजय-रश्मिका ने उदयपुर के Mementos by ITC Hotels, Ekaaya में तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी रचाई.

अब दोनों के ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सामने आ गई है. कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ' हाय माय लव्स, अब आपसे मिलवाते हैं 'मेरे पति'! मिस्टर विजय देवरकोंडा. अब दुनिया भर के फैंस और को-स्टार्स विरोश कपल को ढ़ेर सारी बधाई दे रहे हैं. चलिए एक नजर डालते हैं दोनों की शादी की फोटोज पर. रश्मिका ने शादी के लिए कोडवा रीति-रिवाजों के हिसाब से सजी हुई ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी, वहीं दूल्हा अपने ट्रेडिशनल मुंडू और कुर्ते में विजय का लुक देखने लायक है.

मिलिए मेरे पति से 

रश्मिका ने पोस्ट के कैप्शन में एक लंबा नोट लिखा, 'हैलो मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी से “मेरे पति” से मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार का मतलब सिखाया. वो इंसान जिन्होंने मुझे शांति का एहसास कराया. वो इंसान जिन्होंने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे बताते रहे कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं. वो इंसान जिन्होंने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका...वो इंसान जिन्होंने मुझे दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छा अनुभव बताया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं.

पत्नी कहलाने के लिए एक्साइटेड है रश्मिका 

रश्मिका ने आगे लिखा, 'मैं आज वो औरत हूँ जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं. मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं. विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं!! मैंने हमेशा तुमसे ये कहा है. लेकिन आप जानते हैं, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, आनंद, जीवन - सब कुछ अब बहुत ज़्यादा मायने रखने लगा है क्योंकि आप मेरे साथ हैं इन सब के साक्षी हैं... इन सब का सबसे बड़ा हिस्सा हैं. मैं आपकी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत उत्साहित हूं. आपकी पत्नी बनने के लिए! आपकी पत्नी कहलाने के लिए. अब तो जश्न का समय है...आइए साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जीवन जिएं मैं आपसे प्यार करती हूं.'

विजय का प्यार-ए-इजहार 

वहीं प्यार का इजहार करने में विजय भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने शादी की तस्वीरों के साथ रश्मिका के लिए लिखा, 'एक दिन, मुझे उसकी याद आई. मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता. जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी हेल्दी लगता. जैसे वो मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट और भी मज़ेदार और कम थकाऊ लगता. जैसे मुझे उसकी ज़रूरत थी बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं तो,मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया 26.02.2026.'

सास ने दिए खानदानी कंगन 

उदयपुर में शादी के स्थल के बाहर तैनात पैपराज़ी को विजय और रश्मिका की टीम मिठाई बांटती नजर आई थी, जब दोनों एक्टर्स ने शादी के बंधन में बंध गए. 24 फरवरी से 26 तक पैपराजी के लिए सारे इंतजाम किए गए थे लेकिन उन्हें अंदर कोई भी तस्वीरें खींचने की इजाजत नहीं थी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने समारोह के दौरान रश्मिका को पारंपरिक खानदानी कंगन दिए. जो रश्मिका के लिए एक इमोशनल मोमेंट रहा होगा। वहीं रश्मिका की मां ने संगीत नाईट में डांस परफॉरमेंस भी दी. 

शादी के प्री-फंक्शन 

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने विजय को सरप्राइज किया था. उन्होंने फेमस गाने 'अंगारों' गाने पर डांस किया, जो उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' का हिट सॉन्ग है. यह गाना पिछले साल बहुत पॉपुलर हुआ था, और रश्मिका का यह परफॉर्मेंस विजय के लिए बहुत स्पेशल रहा होगा. शादी के पहले के सेलिब्रेशन में एक सबसे मजेदार हिस्सा था 'विरोष प्रीमियर लीग' नाम का दोस्ताना क्रिकेट मैच. विजय और रश्मिका दोनों ने होटल के परिसर में दोस्तों और परिवार वालों के साथ क्रिकेट खेला यह मैच इतना खास था कि इसे अपनी खुद की प्रीमियर लीग का नाम दिया गया विरोश प्रीमियर लीग.

दोनों की लव स्टोरी 

रश्मिका ने अपनी पिछली एंगेजमेंट रक्षित शेट्टी के साथ टूटने के ठीक बाद विजय से मुलाकात की. वे फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले. जहां दोनों लीड रोल में थे. यहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो जल्दी ही गहरी हो गई. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी रियल लगी कि अफवाहें शुरू हो गईं. यह वह समय था जब रश्मिका की जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू हुआ. 'गीता गोविंदम' रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर बनी. दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की और मीडिया में डेटिंग की खबरें आने लगीं. रश्मिका ने अपनी ब्रेकअप के बाद विजय के साथ टाइम स्पेंड करना शुरू किया, लेकिन दोनों ने कभी कन्फर्म नहीं किया. फैंस ने उन्हें 'VIROSH' नाम दे दिया, जो आज उनकी शादी का हैशटैग है.

Similar News