Sanjay Mishra ने एक-दो नहीं, अब तक बनाई 28 गर्लफ्रेंड्स; बोले- मरते-मरते 35 कर दूंगा
'वध 2' में दमदार एक्टिंग के बीच संजय मिश्रा का एक इंटरव्यू वायरल हो गया है. 62 साल की उम्र में 27-28 गर्लफ्रेंड्स और 35 का टारगेट बताकर उन्होंने सबको चौंका दिया.;
संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'वध 2' (Vadh 2) के कारण काफी चर्चा में हैं. यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कमाई नहीं कर पा रही हो, लेकिन संजय मिश्रा की एक्टिंग की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. लोग उनकी परफॉर्मेंस को देखकर काफी प्रभावित हैं।इसी बीच, संजय मिश्रा का एक इंटरव्यू वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 62 साल के इस मशहूर एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की, खासकर अपनी गर्लफ्रेंड्स के बारे में. जब
उनसे पूछा गया कि उनकी कितनी गर्लफ्रेंड्स रही हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर मैं एक-एक करके गिनने लगूं तो उन लड़कियों का अपमान हो जाएगा. फिर उन्होंने बताया कि अब तक उनकी 27 से 28 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं और यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि मरते-मरते तो मैं 35 तो कर ही लूंगा. उन्होंने यह भी कहा, 'पहले प्यार के मामले में संघर्ष बहुत था लगना पड़ता था, टाइम देना पड़ता था मोबाइल नहीं देना पड़ता था.'
क्या कहना है संजय का?
उन्होंने अपनी इस बात को सही ठहराते हुए कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है. इंसान चाहे कितना ही बूढ़ा हो जाए उसके दिल में एक बच्चा ज़िंदा रहना ही चाहिए. अब के लोग 40-45 के बाद खुद को बूढ़ा महसूस करने लगते हैं. संजय का कहना है कि प्यार और लगाव की फीलिंग्स हमेशा जिंदा रखनी चाहिए. संजय मिश्रा की शादी की बात करें तो उन्होंने दो बार शादी की है. उनकी पहली शादी 1990 के दशक में हुई थी. उस समय उनकी पत्नी का नाम रौशनी अचरेजा था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और टूट गया.
क्यों करनी पड़ी दूसरी शादी?
बाद में, जब संजय मिश्रा के पिता का देहांत हो गया, तो उनकी मां ने बहुत इच्छा की कि बेटा अब परिवार बसाए. इसलिए उन्होंने संजय की दूसरी शादी तय की. यह एक अरेंज मैरिज थी. संजय को अपनी होने वाली पत्नी किरण के बारे में शादी से पहले ज्यादा कुछ पता भी नहीं था. इस शादी के बाद उनके घर दो प्यारी बेटियां आईं पल और लम्हा. संजय मिश्रा का यह खुला और बेबाक अंदाज देखकर लोग हैरान हैं, लेकिन साथ ही उनकी हिम्मत और मजाकिया स्टाइल की भी तारीफ कर रहे हैं.
कैसी है फिल्म वध 2?
संजय मिश्रा की 'वध 2' फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. यह 2022 की फिल्म 'वध' का सीक्वल नहीं है, बल्कि नई कहानी वाली क्राइम थ्रिलर है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं.अन्य कलाकारों में कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा शामिल हैं. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस सबसे मजबूत पक्ष हैं. दोनों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को बांधे रखा. संजय मिश्रा का नैचुरल और इमोशनल एक्टिंग, नीना गुप्ता का साइलेंट लेकिन पावरफुल एक्सप्रेशन इनकी तारीफ हर तरफ हो रही है. कई रिव्यू में कहा गया कि एक्टिंग फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट है.