Sangeetha Sornalingam की नई याचिका, Thalapathy Vijay के घर में रहने का मांगा अधिकार
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है. संगीता ने कोर्ट में याचिका दायर कर तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक वैवाहिक घर में रहने का अधिकार मांगा है.
तमिल सिनेमा के बड़े सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच तलाक का मामला अब काफी चर्चा में है. यह खबर हाल ही में ऑनलाइन और मीडिया में सामने आई है. दोनों की शादी को अब 26-27 साल हो चुके हैं, और उनके दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी धिव्या साशा. अब इस तलाक की लड़ाई में एक नया मोड़ आया है. संगीता ने कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है. इस याचिका में उन्होंने अंतरिम आदेश की मांग की है.
वे चाहती हैं कि तलाक का केस पूरी तरह से खत्म होने तक उन्हें अपने वैवाहिक घर में रहने का पूरा अधिकार मिले. यह घर नीलंकराई (चेन्नई के पास ECR इलाके में) में है, जहां वे पहले साथ रहते थे. संगीता का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं तलाक की कार्यवाही के दौरान उन्हें इस घर से बाहर कर दिया जाए या उनको रहने की जगह से वंचित न कर दिया जाए. इसलिए उन्होंने कोर्ट से कानूनी सुरक्षा मांगी है, ताकि वे वहां सुरक्षित रह सकें.
याचिका में संगीता ने क्या कहा?
वे कहती हैं कि उनके पास भारत में अपना कोई अलग घर नहीं है वे ब्रिटिश नागरिक हैं, और इस वजह से उन्हें इस घर में रहने का हक मिलना चाहिए. तलाक की याचिका में संगीता ने पहले ही कई बातें कही हैं. उन्होंने खुद को एक डेडिकेटेड वाइफ बताया है. उनका कहना है कि उन्होंने 26 साल तक विजय के साथ रहकर घर संभाला, बच्चों की परवरिश की, और विजय की हर तरह से देखभाल की. वे विजय के रहन-सहन के स्तर के मुताबिक जीवन जीती थी. संगीता ने यह भी बताया कि विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े और सफल एक्टर हैं. बाद में उन्होंने (TVK) नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई और राजनीति में कदम रखा.
कई बार की शादी को बचाने की कोशिश
याचिका के साथ एक हलफनामा भी 22 फरवरी का लगा है. इसमें संगीता ने कहा है कि उन्होंने तलाक की नौबत आने से पहले कई बार समझाने-बुझाने की कोशिश की, परिवार वालों से बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. सब कुछ सुलझाने की कोशिश नाकाम रही. इंडिया टुडे और इंडियन एक्सप्रेस जैसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य तलाक याचिका में संगीता ने न सिर्फ तलाक मांगा है, बल्कि वैवाहिक घर में रहने का अधिकार और स्थायी गुजारा भत्ता (परमानेंट मेंटेनेंस/अलिमनी) भी मांगा है, जो विजय की कमाई और सामाजिक स्थिति के हिसाब से हो. यह पूरा मामला चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में चल रहा है. अभी तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन खबरें तेजी से फैल रही हैं. यह एक संवेदनशील निजी मामला है, इसलिए कोर्ट ने मीडिया कवरेज पर भी कुछ पाबंदियां लगाने की मांग पर विचार किया जा सकता है.