अल्लू परिवार में स्वागत है! Nayanika Reddy ने शेयर की शादी की इनसाइड तस्वीरें, ब्राइडल लुक ने जीता दिल
अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश ने 6 मार्च 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से शादी कर ली. हैदराबाद में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में चिरंजीवी, सूर्या और कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं.
अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश (Allu Sirish) ने 6 मार्च 2026 को अपनी लंबे समय से साथ चल रही गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से शादी कर ली है. यह शादी हैदराबाद में हुई, जो काफी खास और पारंपरिक तरीके से मनाई गई. पिछले कुछ हफ्तों से यह जोड़ा खूब सुर्खियों में रहा, क्योंकि उनकी शादी से जुड़ी तैयारियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे थे.
शादी से पहले कई खास रस्में हुईं. करीब एक महीने पहले दुबई में अल्लू परिवार और उनके करीबी दोस्तों ने इस जोड़े के लिए एक बड़ा जश्न मनाया. फिर 13 फरवरी को पारंपरिक पसुपु (हल्दी) समारोह हुआ, जिसमें राम चरण के परिवार के साथ कई करीबी लोग शामिल हुए. नयनिका रेड्डी ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर कर दी है. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी जोड़ियों को बधाई नयनिका सिरीश अल्लू परिवार में आपका स्वागत है. '
पहली तस्वीर में देखा नयनिका आगे चल रही है और उनकी ब्राइडमेड पीछे छाता लेकर पीछे चल रही है. दूसरी तस्वीर में नयनिका बैठी हुई है. नयनिका रेड्डी के ब्राइडल लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. शादी से पहले रेड्डी और अल्लू परिवार ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई. वहीं 6 मार्च को हुई शादी में चिरंजीवी का पूरा परिवार, तमिलनाडु के सीएम, एक्टर सूर्या, राशि खन्ना समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की.
अल्लू सिरीश और नयनिका की लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक है. उनकी पहली मुलाकात अक्टूबर 2023 में हुई थी, जब वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी के जश्न में एक्टर नितिन और उनकी पत्नी शालिनी ने एक पार्टी रखी थी. शालिनी की अच्छी दोस्त नयनिका भी वहां थीं. सिरीश ने एक वीडियो में बताया कि 'उसी रात हमारी लव स्टोरी शुरू हो गई. आज दो साल बाद हमारी सगाई हो चुकी है. अगर मेरे बच्चे कभी पूछेंगे कि 'यह सब कैसे शुरू हुआ?', तो मैं उन्हें यही कहानी सुनाऊंगा यह हमारी 'हाउ आई मेट योर मदर' वाली कहानी है.'
नयनिका ने भी उसी वीडियो में लिखा कि 'जब मैं सिरीश के साथ होती हूं, तो मुझे एक छोटे बच्चे जैसा महसूस होता है। उनका प्यार और स्नेह मुझे पूरी तरह से मोहित कर लेता है. उनकी करुणा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.' नयनिका रेड्डी हैदराबाद की रहने वाली एक सफल बिजनेसवुमन हैं. वे एक अच्छे और प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अल्लू परिवार के उलट, उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा कनेक्शन नहीं है.
उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है (चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री) और बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पढ़ाई की. वे कुछ कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर और ऑपरेशंस की भूमिका में काम करती हैं, जैसे विजमोहन कंस्ट्रक्शंस और प्रजय इंजीनियर्स. नयनिका काफी प्राइवेट लाइफ जीती हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं. यह शादी अल्लू-कोनिडेला परिवार के लिए एक और खुशी का मौका बनी, और पूरी तरह से पारंपरिक और प्यार भरी रही.