Rohit Shetty के घर पर फायरिंग मामले में अब तक कितनी हुई गिरफ्तारी? Top Updates में क्या-क्या

बॉलीवुड डायरेक्टर Rohit Shetty के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.;

( Image Source:  instagram-@itsrohitshetty )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 16 Feb 2026 7:43 PM IST

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है. पुलिस की कार्रवाई में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इस हाई-प्रोफाइल केस में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अलग-अलग राज्यों में चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन के जरिए संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं.

दरअसल 31 जनवरी 2026 की रात अचानक रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोली चलाई गई. पुलिस अब इस साजिश में शामिल अन्य लोगों और उनके कनेक्शन की गहराई से पड़ताल कर रही है. चलिए जानते हैं इस मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारी हुई और टॉप अपडेट्स.

अब तक कितने लोग हुए गिरफ्तार?

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में अब तक ग्यारह संदिग्ध गिरफ्तार हो चुके हैं. जिनमें आज आगरा से विष्णु नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है. 

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में अब तक के Updates

  • रोहित शेट्टी के घर में हुई फायरिंग मामले में लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शुभम लोनकर का नाम भी सामने आया है, जिसने कथित रूप से इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी.
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए Mumbai Crime Branch, Uttar Pradesh STF और Haryana STF ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया. अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर आरोपियों को ट्रैक किया गया.
  • हरियाणा के Bahadurgarh से चार संदिग्धों को दबोचा गया. इन्हें पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार ये सभी घटना की साजिश में शामिल थे.
  • जांच एजेंसियों ने उन लोगों को भी पकड़ा है, जिन पर सीधे फायरिंग करने का आरोप है. कुछ आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हिरासत में लिया गया, जिनमें कथित मुख्य शूटर भी शामिल बताया जा रहा है.
  • अब तक की कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह संगठित तरीके से अंजाम दी गई साजिश थी, जिसमें कई लोग लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे थे.
  • जांच के दौरान आगरा क्षेत्र से एक युवक को उठाया गया, जिससे घटना की प्लानिंग, हथियारों और संपर्क सूत्रों को लेकर पूछताछ की जा रही है.
  • पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट सहित संगठित अपराध से जुड़ी कड़ी धाराएं लगाने की तैयारी की है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं.

Similar News