रश्मिका और विजय की शादी में शामिल होने जा रहा अंबानी परिवार! शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी में अब अंबानी परिवार भी शामिल होने जा रहा है. साथ ही, प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

( Image Source:  instagram-@rashmika_mandanna and @thedeverakonda )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 24 Feb 2026 7:28 PM IST

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों करीब सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया और अब शादी की खबरों ने सभी को खुश कर दिया है.

कपल ने शादी से जुड़ी कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें साफ नजर आ रहा है कि यह शादी बेहद ग्रैंड होने वाली है. वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में अंबानी परिवार भी शिरकत करेगा.  इतना ही नहीं मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश और श्लोका अंबानी समेत पूरा परिवार उदयपुर पहुंच गया है.

शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन

कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है. यह शादी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में होगी, जहां इस वेडिंग में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद होंगे.

 

क्या है Virosh Premier League?

शादी से दो दिन पहले कपल ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक मजेदार क्रिकेट मैच होस्ट किया. इस खास इवेंट को ‘Virosh Premier League’ नाम दिया गया. विजय ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर की, जिसमें पॉपकॉर्न टब, झंडे, मेडल और क्रिकेट बैट दिखाई दिए. मेडल और बैट पर उनकी शादी की तारीख ‘26.02.26’ उकेरी गई थी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

 

क्या दिखेगा हाई-प्रोफाइल जमावड़ा?

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या वाकई अंबानी परिवार इस शादी में शामिल होगा. अगर ऐसा होता है, तो यह फंक्शन सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि हाई-प्रोफाइल सोशल इवेंट भी बन जाएगा. फिलहाल, उदयपुर में जश्न का माहौल है और फैंस इस शाही शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं.

Similar News