Rashmika और Vijay की शादी में बजेगा दिल्ली का बैंड, शामिल होंगे 230 मेहमान; इस शहर का वेडिंग प्लानर!
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 24 से 27 फरवरी के बीच उदयपुर में होगी. ITC Mementos में 230 खास मेहमानों के साथ यह शादी प्राइवेट और ग्रैंड दोनों होगी.
Rashmikaa-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा की शादी की खबर से उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं. दोनों की जोड़ी को देखकर लोग सालों से इंतजार कर रहे थे, और अब ये शादी सच होने वाली है. खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली है. अभी तक कई तरह की अफवाहें और जानकारी सामने आ रही हैं, लेकिन नवभारत टाइम्स को इस शादी की तैयारियों के बारे में कुछ खास और एक्सक्लूसिव डिटेल्स मिली हैं.
रश्मिका और विजय ने उदयपुर को अपनी शादी का स्थान चुना है. खास बात ये है कि शादी आईटीसी मोमेंटोज (ITC Mementos) नाम के खूबसूरत वेडिंग वेन्यू में होगी. ये जगह उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर है और नेचर के बीच बनी हुई है. दोनों को ऐसा ही वेन्यू चाहिए था, जहां शांति हो, हरी-भरी जगह हो और शहर की भीड़-भाड़ से दूर हो. इस होटल में कुल 117 कमरे हैं. शादी के तीन दिन के फंक्शन इसी जगह पर होंगे.
तारीखें इस तरह हैं:
24 फरवरी को सभी मेहमानों का चेक-इन होगा
24, 25 और 26 फरवरी को अलग-अलग फंक्शन जैसे हल्दी, संगीत और शादी होगी
26 फरवरी को मुख्य शादी का दिन होगा
27 फरवरी को सबका चेक-आउट होगा
मेहमानों की संख्या
पहले लोग सोच रहे थे कि शादी सिर्फ परिवार और बहुत करीबी दोस्तों की होगी. लेकिन सूत्रों की मानें तो इसमें कुल करीब 230 मेहमान शामिल होंगे. ये परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बहुत खास दोस्त होंगे. शादी को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि मीडिया या बाहर के लोग ज्यादा न आए.
दिल्ली से आएगा स्पेशल बैंड
शादी में मजा दोगुना करने के लिए दिल्ली से एक बहुत फेमस बैंड बुलाया जा रहा है. ये बैंड पहले भी कई बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी शादियों में परफॉर्म कर चुका है. अब इस बैंड की तैयारियां भी पूरी जोर-शोर से चल रही हैं. मेहमान दिल्ली वाले बैंड की धुन पर अच्छे-खासे डांस करेंगे, ये पक्का है.
वेडिंग प्लानर कौन है?
रश्मिका और विजय ने शादी की सारी प्लानिंग किसी बड़े वेडिंग प्लानर को सौंपी है. ये प्लानर दिल्ली या मुंबई का नहीं है, बल्कि हैदराबाद का है. हैदराबाद की ये कंपनी पहले भी बहुत बड़ी-बड़ी शादियां कर चुकी है. खास बात ये है कि इस कंपनी ने देश की एक मशहूर टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान की थी. पूरी जिम्मेदारी इसी टीम के पास है, ताकि सब कुछ परफेक्ट हो.