O' Romeo Box Office Collection Day 1: 4.81 करोड़ के साथ धीमी शुरुआत, क्या वीकेंड में होगा चमत्कार?
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी की नई फिल्म ओ'रोमियो ने पहले दिन 4.81 करोड़ की कमाई की. 125 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए ब्रेक-ईवन तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन सकता है.;
O' Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ'रोमियो (O'Romeo) 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है. ये फिल्म वैलेंटाइन वीकेंड पर आई है, इसलिए सबको उम्मीद थी कि रोमांस और एक्शन से भरी ये कहानी अच्छी कमाई करेगी. लेकिन पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर लगता है कि शुरुआत थोड़ी धीमी रही है. ट्रेड एनालिस्ट साइट सैक्निल्क (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शाम 7 बजे तक भारत में 4.81 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.
कुल 4,747 शो में ऑक्यूपेंसी (सीटों की भराव) सिर्फ 10.40% रही यानी सुबह-दोपहर के शो में भीड़ कम थी, लेकिन शाम के शो में थोड़ी बढ़ोतरी हुई. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पूरे दिन का कलेक्शन 7-8 करोड़ के आसपास रह सकता है. फिल्म का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है 125 करोड़ रुपये. इतने बड़े बजट वाली फिल्म को अच्छा चलने के लिए पहले दिन कम से कम 10-12 करोड़ या उससे ज्यादा की ओपनिंग चाहिए थी. अभी तो लगता है कि लागत वसूल करने और ब्रेक-ईवन (नुकसान-मुनाफा बराबर) पहुंचने में काफी समय लगेगा. लेकिन वैलेंटाइन डे के वीकेंड पर अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो कलेक्शन बढ़ सकता है.
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्में
शाहिद और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की ये चौथी फिल्म है. पहले तीन में से दो काफी सफल रहीं:
- कमीने (2009)- बजट 33 करोड़, पहले दिन 4.21 करोड़ की ओपनिंग, कुल भारत में 70.40 करोड़ कमाए. ये हिट थी और समीक्षकों को भी पसंद आई।
- हैदर (2014)- बजट 45 करोड़, पहले दिन 6.02 करोड़ ओपनिंग, दुनिया भर में 79.20 करोड़ कमाए। ये भी बड़ी सफलता थी
- रंगून (2017)- ये उनकी एकमात्र फ्लॉप फिल्म रही. पहले दिन सिर्फ 5 करोड़ ओपनिंग, कुल 39.80 करोड़ कमाए जबकि बजट 60 करोड़ था.
- अब अगर ओ'रोमियो अच्छा नहीं चली तो शाहिद-विशाल की जोड़ी का हिट-फ्लॉप रेशियो बराबर हो जाएगा. विशाल भारद्वाज ने हैदर के बाद कोई बड़ी हिट नहीं दी है, इसलिए इस फिल्म का परफॉरमेंस उनके लिए भी बहुत अहम है.
इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
शाहिद की पिछली कुछ फिल्में देखें तो मिक्स्ड रिजल्ट मिला है:
- देवा (2025)- पहले दिन 5.5 करोड़
- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024)- पहले दिन 6.7 करोड़, कुल दुनिया भर में 128.50 करोड़
- कबीर सिंह (2019)- शाहिद की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म. पहले दिन 20.21 करोड़, पहले वीकेंड में 70 करोड़, कुल दुनिया भर में 377 करोड़ ये ब्लॉकबस्टर थी.
- पद्मावत (2018)- शाहिद की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म. पहले दिन 19 करोड़, कुल दुनिया भर में 588 करोड़.
- लेकिन कबीर सिंह के बाद पिछले 7 सालों में सिर्फ एक क्लियर हिट मिली है. 'जर्सी' जैसी फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं.
दर्शकों का रिव्यू
फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू आए है. कई लोगों ने शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को उनकी अब तक की बेस्ट बताया है इंटेंस, इमोशनल और एक्शन में कमाल. तृप्ति डिमरी को भी खूब तारीफ मिल रही है उनकी फीरॉसिटी (aggressiveness) और इनोसेंस का कॉम्बिनेशन अच्छा लग रहा है. फर्स्ट हाफ में रोमांस और स्टाइलिश सीन बहुत पसंद आ रहे हैं, जबकि सेकंड हाफ में एक्शन और ड्रामा है. शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत ने भी पोस्ट करके प्यार लुटाया है, और डायरेक्टर होमी अदजानिया जैसे लोगों ने भी अच्छा रिव्यू दिया. बॉक्स ऑफिस पर आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.