Begin typing your search...

O' Romeo X Review: फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर मिला जबरदस्त रिएक्शन, शाहिद से ज्यादा तृप्ति ने बटोरी तारीफें

'ओ' रोमियो' में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस लव स्टोरी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जहां परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है, वहीं स्क्रिप्ट और लंबाई पर सवाल उठ रहे हैं.

o romeo x review shahid kapoor first day public reaction hindi
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 13 Feb 2026 1:48 PM IST

O'Romeo X Review: वैलेंटाइन वीकेंड पर विशाल भरद्वाज और साजिद नाडियावाल की प्रोड्यूस्ड 'ओ' रोमियो' (O'Romeo) 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में शाहिद कपूर जो लीड रोल में हैं. जहां वो एक गैंगस्टर 'हसीन उस्तारा' का किरदार निभा रहे हैं वहीं तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, और स्पेशल अपीयरेंस में विक्रांत मैसी जैसे दिग्गज कलाकार है.

शाहिद और विशाल का यह चौथा कोलैब्रेशन है. इसके पहले वह विशाल की 'हैदर', 'रंगून' और 'कमीने' में नजर आ चुके है. फिल्म के जॉनर की बात करें तो, रोमांटिक एक्शन थ्रिलर-गैंगस्टर ड्रामा है. जो पोस्ट-इंडिपेंडेंस मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है, जिसमें रोमांस, रिवेंज, इमोशंस और वायलेंस का मिक्स है. अब बात करें उन दर्शकों की जो आज फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे और अपना रिएक्शन एक्स हैंडल के जरिए दिया.

क्या रहा पॉजिटिव रिएक्शन?

शुरुआत पहले कुछ पॉजिटिव रिएक्शन से करते है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू आ रहे हैं. कई लोगों ने शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को उनकी अब तक की बेस्ट बताया है इंटेंस, इमोशनल और एक्शन में कमाल. तृप्ति डिमरी को भी खूब तारीफ मिल रही है उनकी फीरॉसिटी (aggressiveness) और इनोसेंस का कॉम्बिनेशन अच्छा लग रहा है. फर्स्ट हाफ में रोमांस और स्टाइलिश सीन बहुत पसंद आ रहे हैं, जबकि सेकंड हाफ में एक्शन और ड्रामा है. शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत ने भी पोस्ट करके प्यार लुटाया है, और डायरेक्टर होमी अदजानिया जैसे लोगों ने भी अच्छा रिव्यू दिया. बॉक्स ऑफिस पर आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ओपनिंग औसत बताई जा रही है क्योंकि मुकाबला 'तु या मैं' से भी है.

निगेटिव रिव्यू

अब बढ़ते है निगेटिव रिव्यू की तरफ तो, @SAMTHEBESTEST_ ने लिखा, 'अभी #ORomeo देख रहा हूं. टिकट खरीदने से ज़्यादा पैसा एक थिएटर से दूसरे थिएटर तक जाने में खर्च हो गया. दर्शक न होने के कारण दो थिएटरों ने शो रद्द कर दिया. आखिरकार तीसरे थिएटर में शो शुरू हुआ.'

@ZeM6108 ने लिखा, '#ORomeo फिल्म की स्क्रिप्ट और स्पीड समस्याओं से ग्रस्त है. 3 घंटे की अवधि के बावजूद, यह फिल्म खोखली लगती है. मूल संघर्ष में भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने के लिए पर्याप्त गहराई नहीं है, और जिस तरह से इसे प्रेजेंट किया गया है लेकिन इस फिल्म में प्रेरणा देने जैसी कोई बात नहीं है.'

@jammypants4 ने लिखा, '#ORomeo की कहानी स्पेन में सेट करने का कोई मतलब नहीं था. क्रिएटर्स की एक और गलती कि बड़ा बेहतर होता है!.' 90 के दशक के मुंबई का कठोर माहौल वैसे तो बहुत प्रभावी था, लेकिन इस रचनात्मक फैसले ने उसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया.

क्या है फिल्म की कहानी?

शाहिद कपूर उस्तारा का किरदार निभाते हैं एक स्टोन-हार्टेड, रुथलेस कॉन्ट्रैक्ट किलर और लोकल गैंगस्टर. वो खून-खराबे की दुनिया में पला-बढ़ा है, दिल में कोई जगह नहीं रखता, औरतों के साथ ब्लडथर्स्टी/वुमनाइजर जैसा व्यवहार करता है, लेकिन अंदर से खाली और अकेला है. वो अपनी दादी फरीदा जलाल के साथ रहता है और अंडरवर्ल्ड में अपनी अलग पहचान रखता है. तृप्ति डिमरी, अफशा का रोल करती हैं एक फीयरलेस, बदला लेने वाली औरत. उसके पति मेहबूब कुरैशी (विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में) की मौत जलाल (अविनाश तिवारी) नाम के अंडरवर्ल्ड किंगपिन के हाथों होती है. अफशा बदला लेने के लिए उस्तारा को हायर करती है वो उसे सुपारी देती है चार लोगों को खत्म करने की. शुरू में ये सिर्फ एक डील लगती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरा, पैशनेट और फॉरबिडन रोमांस डेवलप होता है. उस्तारा का पत्थर जैसा दिल पिघलता है, और अफशा के साथ उसका कनेक्शन इमोशनल और फिजिकल दोनों लेवल पर इंटेंस हो जाता है. लेकिन ये प्यार आसान नहीं -ये ऑब्सेशन, हार्टब्रेक, बैट्रेयल और वायलेंस से भरा है. उनका रिलेशनशिप अंडरवर्ल्ड में गैंग वॉर ट्रिगर कर देता है, जो पूरे क्राइम सिंडिकेट को हिला देता है. रिवेंज, पावर स्ट्रगल, मोरल डिलेमा और खून की होली चलती है. फिल्म का बैकग्राउंड पोस्ट-इंडिपेंडेंस मुंबई यानी 90s के आसपास का है, जहां अंडरवर्ल्ड उभर रहा है गैंग्स, राइवलरी, दाऊद जैसे बड़े नामों का इशारा, लेकिन सब फिक्शनलाइज्ड.

bollywood
अगला लेख