Begin typing your search...

O'Romeo Review : शाहिद कपूर ने दिया अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस, तृप्ति डिमरी की मासूमियत ने जीता दिल

शाहिद कपूर की ‘ओ’रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. अंडरवर्ल्ड, जुनून और इमोशन से भरी इस फिल्म को 4.5★ तक की रेटिंग मिल रही है.

o romeo film review shahid kapoor release box office 2026
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Published on: 13 Feb 2026 10:29 AM

O'Romeo Review : फिल्म 'ओ' रोमियो' आज 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह शाहिद कपूर की एक बहुत ही चर्चित और इंतजार वाली फिल्म है, जिसमें वे लीड रोल में हैं. उनके साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी स्पेशल भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म एक जोरदार लव स्टोरी है, लेकिन इसमें बहुत सारा जुनून, दिल टूटना, फीलिंग्स का उफान और क्राइम की दुनिया भी जुड़ी हुई है.

कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक हिस्से से ली गई है. इसमें गैंगस्टर हुसैन उस्तारा और सपना दीदी जैसे किरदारों की दुनिया दिखाई गई है. मुंबई की पुरानी अंडरवर्ल्ड की बैकग्राउंड में यह एक खूनी, जुनूनी और इमोशनल कहानी है. निर्देशक विशाल भारद्वाज ने इसे बहुत स्टाइलिश और दमदार तरीके से बनाया है. फिल्म में खूब एक्शन, रोमांस और ड्रामा है. फिल्म की लंबाई लगभग 3 घंटे है (2 घंटे 58 मिनट 41 सेकंड), और इसे 'A' सर्टिफिकेट मिला है, यानी सिर्फ वयस्कों के लिए. यह शाहिद कपूर की अब तक की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है.

जमकर हो रही तारीफ

रिलीज से पहले कुछ खास स्क्रीनिंग हुईं, जहां बॉलीवुड के कई बड़े लोग गए. निर्देशक होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म में प्यार और खून दोनों की भरमार है. उन्होंने विशाल भारद्वाज की कहानी कहने की तारीफ की और शाहिद कपूर को बहुत अच्छा बताया. तृप्ति डिमरी को देखकर अच्छा लगा, उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी. रश्मिका मंदाना शाहिद के लिए कहा, 'शाहिद कपूर 'ओ' रोमियो' बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे पता है कि आपने इसके लिए कितनी मेहनत की है और रिलीज़ के लिए आपको शुभकामनाएं.'

मीरा राजपूत ने कहा- 'मेरे रोमियो'

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी इंस्टाग्राम पर बहुत प्यारा मैसेज शेयर किया. उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने एक कमाल की दुनिया बनाई है. विशाल भारद्वाज को उन्होंने कमाल का कलाकार बताया. बैकग्राउंड म्यूजिक को बहुत धमाकेदार कहा. तृप्ति डिमरी की मासूमियत के साथ उग्रता की खूब तारीफ की. नाना पाटेकर की एक्टिंग जानलेवा बताईं. तमन्ना भाटिया एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब कहा. उन्होंने शाहिद को 'मेरे रोमियो' कहकर उनका अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया और कहा कि उन्होंने एक भी पल नहीं छोड़ा. मीरा ने शाहिद पर गर्व जताया और सबको सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने की सलाह दी.

ब्लॉकबस्टर है फिल्म

रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर शुरुआती रिएक्शन बहुत अच्छे आ रहे हैं. कई लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है. शाहिद कपूर की एक्टिंग को कमाल की और अब तक की बेस्ट कहा जा रहा है. तृप्ति डिमरी की फीयरस और इनोसेंट परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया जा रहा है. बैकग्राउंड म्यूजिक और स्टाइलिश डायरेक्शन की तारीफ हो रही है. कुछ रिव्यू में इसे 4.5/5 स्टार दिए गए हैं. कुछ ने इसे एंजॉयेबल और गुड वॉच बताया, खासकर एक्शन और इंटेंसिटी के लिए.

'तू या मैं' से टकरा रही है

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' से टकरा रही है. वैलेंटाइन वीकेंड होने से दोनों फिल्मों को अच्छी शुरुआत मिल सकती है, लेकिन 'ओ'रोमियो' के शुरुआती रिस्पॉन्स से लगता है कि शाहिद कपूर के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. कुल मिलाकर, अगर आप एक्शन, रोमांस, गैंगस्टर ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए अच्छी हो सकती है.

bollywood
अगला लेख