'टॉक्सिसिटी' नहीं बस 'धुरंधर' Sara Arjun के नाम से वायरल पोस्ट पर पिता Raj Arjun की सफाई, कहा- उसे रिसपेक्ट करना सिखाया है

धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक के क्लैश के बीच सारा अर्जुन के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल हुआ, जिस पर उनके पिता राज अर्जुन ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि सारा ट्विटर पर नहीं हैं और यह अकाउंट पूरी तरह फेक है.

( Image Source:  Instagram: rajarjunofficial )
By :  रूपाली राय
Updated On : 9 March 2026 12:05 PM IST

यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) और सारा अर्जुन (Sara Arjun) की 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar 2) के बीच मुकाबले की चर्चा के बीच सारा अर्जुन के नाम से एक वायरल पोस्ट सामने आई थी जिसमें लिखा था, 'कोई 'टॉक्सिसिटी' नहीं बस 'धुरंधर'.' अब इसपर एक पोस्ट का दावा है कि अर्जुन के पिता राज अर्जुन (Raj Arjun) ने इस पोस्ट पर सफाई दी है. बता दें कि हाल ही में धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें सारा एक बार फिर यलीना के किरदार में दिखाई देंगी. लेकिन इस पोस्ट पर उनके पिता ने राज अर्जुन ने चिंता व्यक्त की है. 

सारा के पिता ने इस शेयर की गई पोस्ट के ज़रिए सफाई दी है, जिसमें कहा गया है कि सारा का कोई एक्स अकाउंट नहीं है, वह कभी भी अपकी बुराई नहीं करेंगी, और फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़े परिवार की तरह सम्मान करती हैं. पोस्ट में लिखा, 'हेलो सब लोग, एक फेक अकाउंट सारा के नाम से एक पोस्ट सर्कुलेट कर रहा है जिसमें लिखा है 'कोई टॉक्सिसिटी नहीं, सिर्फ धुरंधर.'

क्या बोले राज अर्जुन?

उन्होंने आगे लिखा, 'साफ़-साफ़ बता दें सारा ट्विटर पर नहीं है और वह कभी ऐसा कुछ नहीं लिखेंगी. हम एक ही फिल्म इंडस्ट्री से हैं जो हमारे लिए एक बड़े परिवार की तरह है. सारा को हर कलाकार और हर फिल्म का सम्मान करना सिखाया गया है. वह किसी के बारे में नेगेटिव बात करके अपने काम को प्रमोट करने वाली आखिरी इंसान होंगी. सारा सिर्फ़ इंस्टाग्राम पर हैं. उसके नाम से कहीं और कोई भी अकाउंट FAKE है. कृपया ऐसे पोस्ट पर विश्वास न करें या उन्हें न फैलाएं.. एक चिंतित पिता.'

खत्म हुआ क्लैश

ट्रेलर सारा के किरदार यलीना को किसी की तरफ बन्दूक ताने देखा गया. जिसके बाद अटकलें लगनी शुरू हुई की कि 'यलीना मारेगी या मारेगी'. लेकिन अब इस राज से पर्दा तब उठेगा जब दर्शक 19 मार्च को सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाएंगे. वहीं इस दिन धुरंधर 2 का क्लैश यश की टॉक्सिक से होने वाला था जिसके बाद फैंस के बीच एक लंबी जंग छिड़ी रही. हालांकि बाद में 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने इजराइल-ईरान युद्ध का हवाला देते हुए अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा ली.  

अब तक क्या एडवांस बुकिंग?

धुरंधर 2 के लिए एडवांस बुकिंग 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे ट्रेलर रिलीज होने के बाद शुरू हुई. 24 घंटों के भीतर ही फिल्म के 87,000 टिकट अकेले BookMyShow पर बिक गए. 9 मार्च की सुबह तक यह आंकड़ा प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से अधिक और कुल मिलाकर 2 लाख से अधिक हो गया था. Sacnilk के अनुसार, फिल्म के प्रीमियर शो ने पूरे भारत में 2.06 लाख टिकट बेचे हैं, जिससे ₹ 12.29 करोड़ की कमाई हुई है। हालांकि इस कमाई का बड़ा हिस्सा मूल हिंदी एडिशन से आया है, लेकिन तमिल डब ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है और प्रीव्यू शो से लगभग ₹ 10 लाख की कमाई की है. 

Similar News